{"_id":"61d5eac6b361ee0510064b9c","slug":"fathepur-news-bikers-ran-away-after-robbing-the-chain-from-the-woman-s-neck-fatehpur-news-knp673766844","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के गले से चेन लूटकर भागे बाइकर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला के गले से चेन लूटकर भागे बाइकर्स
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद मोटरसाइकिल सवार आरोपी। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। अपाचे बाइक सवार बदमाश बुधवार शाम महिला के गले से चेन लूटकर फरार हो गए। रास्ते में बदमाश एक सीसीटीवी में कैद हुए हैं। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।
तांबेश्वर नगर निवासी राजरानी कूड़ा डालने घर से निकली थी। इस दौरान सफेद रंग की अपाचे बाइक सवार दो बदमाश पहुंचे। वह किसी का महिला से पता पूछते हुए उसके गले से चेन लूटकर फरार हो गए।
112 नंबर की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी खंगाले। एक कैमरे में बदमाश कैद हुए है। एक बदमाश हेलमेट लगाए और उसका पीछे बैठा साथी ऊनी कैप लगाए हैं।
विज्ञापन
बाइक में नंबर भी नहीं पड़ा था। आबूनगर चौकी इंचार्ज विकास सिंह ने चेकिंग लगाकर बदमाशों की छानबीन की लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। कोतवाल अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
एक लाख रुपये नकदी भरा बैग किया पार
जहानाबाद। सेवानिवृत्त अमीन का बुधवार को मोपेड की हैंडिल में लटका एक लाख नकदी भरा बैग टप्पेबाजों ने पार कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
थाना क्षेत्र के गांव मिर्जापुर मकरंदपुर निवासी सेवानिवृत्त अमीन रामेश्वर प्रसाद ने बुधवार को सेंट्रल बैक आफ इंडिया की शाखा से एक लाख रुपये निकाले थे। वह बैग में रुपये रखकर बाहर निकले और मोपेड की हैंडिल में बैग को लटका दिया।
मोहल्ला लालूगंज में बारादरी के गेट के पास स्थित आटा चक्की से वह आटा की बोरी उठाने के लिए मोपेड खड़ी की और चक्की में चले गए। लौटकर आए, तो देखा कि बैग गायब था।
उन्होंने बताया कि बैग में रुपये और बैंक पासबुक भी थी। बदमाश बैंक से पीछा करते रहे होंगे। प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।