{"_id":"619257b6ab8742399f12142c","slug":"fathepur-news-bike-riding-miscreants-robbed-pwd-worker-fatehpur-news-knp664033935","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार बदमाशों ने पीडब्ल्यूडी कर्मी को लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार बदमाशों ने पीडब्ल्यूडी कर्मी को लूटा
विज्ञापन
थरियांव। ड्यूटी के बाद घर जा रहे पीडब्ल्यूडी कर्मी को रविवार रात बाइक सवार बदमाशों ने मारपीट कर लूट लिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
गांव चककोर्रा सादात निवासी वाजिद अली थरियांव गिट्टी स्टोर में तैनात हैं। वह ड्यूटी खत्म होने के बाद रात 10 बजे बाइक से घर लौट रहे थे। असोथर रोड पर टेक्सारी बुजुर्ग मोड़ नहर पुलिया के पास उन्हें पीछे से आए दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने ओवरटेक किया।
इसके बाद बदमाशों ने बाइक में अचानक ब्रेक लगा दी। इस कारण वाजिद की बाइक उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर होते ही वह अनियंत्रित होकर गिर पड़ा। इसके बाद चारों बदमाशों ने उसकी लात घूंसों पिटाई की।
उसका मोबाइल, सात हजार 340 रुपये लूट लिया। बाइक की चाबी लेेकर बदमाश चले गए। राहगीरों की मदद से उसने घर से बाइक की दूसरी चाबी मंगाई। इसके बाद थाने में सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र भदौरिया ने बताया कि बदमाशों को तलाश की जा रही है। मामले की जांच की जा रही है।