{"_id":"617fd783346ae02b84479d1a","slug":"fathepur-news-bank-manager-grabbed-50-thousand-of-farmer-report-filed-fatehpur-news-knp661631215","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन घरों का ताला तोड़कर चार लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन घरों का ताला तोड़कर चार लाख की चोरी
विज्ञापन
शाह में चोरी के बाद खुली पड़ी आलमारी। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
शाह। रविवार रात चोरों ने तीन घरों का ताला तोड़कर नगदी और जेवरात पार कर दिए। सूचना पर चौकी पुलिस मौके पर जांच करने पहुंची।
गाजीपुर थाना क्षेत्र के बनकटा निवासी राजेश साहू कानपुर में मजदूरी करते हैं। वह परिवार के साथ कानपुर में ही रहते हैं। परिवार महीने में एक दो बार ही घर आता है।
उनके दरवाजे पर लगा ताला टूटा देखकर सोमवार को पड़ोसियों ने राजेश को सूचना दी। सूचना पर राजेश घर पहुंचे। कमरे में सारा सामान बिखरा पड़ा था। दो अलमारियों के लॉकर टूटे पड़े थे।
राजेश ने बताया कि उसकी पत्नी कमला और बहू अंजली के ढाई लाख कीमत के सोने, चांदी के जेवरात, पीतल, तांबे और स्टील के 30 हजार कीमत बर्तन और 12 हजार रुपये नगदी चोर चुरा ले गए हैं।
विज्ञापन
यहां से चंद कदम दूरी पर दीपक साहू का घर है। दीपक दिल्ली में मजदूरी करता है। उसकी पत्नी दीपिका कुछ दिन पहले मायके गाजीपुर चली गई थी।
परिवार को सुबह पड़ोसियों ने दरवाजे का ताला टूटे होने की खबर दी। दीपिका ने बताया कि बक्से का ताला तोड़कर 60 हजार कीमत के सोने, चांदी के जेवरात, 10 हजार रुपये नगदी चोर चुरा ले गए हैं।
इसी प्रकार बनकटा गांव के अहिरनखेड़ा निवासी 60 वर्षीय सूरजकली रात को कमरे के दरवाजे में ताला लगाकर बाहर सो रही थी। कमरे का ताला तोड़कर चोर 4 हजार रुपये और करीब 10 हजार कीमत के चांदी के जेवर चोरी कर ले गए। थानाध्यक्ष नीरज यादव ने बताया कि घटनाओं की जांच की जा रही है।