फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Bahua: Budget dump, development work stalled

बजट होने के बाद भी बहुआ में ठप पड़े विकास कार्य

Wed, 08 Dec 2021 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,Bahua: Budget dump, development work stalled
फतेहपुर। भारी भरकम बजट होने के बावजूद बहुआ नगर पंचायत क्षेत्र का विकास ठप पड़ा है। ईओ की शिथिलता का परिणाम है कि 74 लाख रुपये से बनने वाले 15 नालों का वर्क आर्डर जनवरी 2020 में जारी हो गया लेकिन काम आज तक शुरू नहीं हुआ।
विज्ञापन

यही कारण रहा कि बारिश में लोग जलभराव की समस्या से जूझते रहे। नगर पंचायत को आदर्श बनाने का काम भी रुका पड़ा है। इसके अलावा, एमआरएफ सेंटर और अंत्येष्ठि स्थल के लिए आया 64 लाख रुपये भी डंप है।
विज्ञापन

वर्ष 2017-18 में बहुआ नगर पंचायत को आदर्श नगर पंचायत के लिए चयनित किया गया था। शासन ने तीन करोड़ रुपये इसके लिए जारी किए थे। पहली किस्त में डेढ़ करोड़ रुपये दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह धनराशि दिसंबर 2019 तक खर्च हो गई। इसके बाद नगर पंचायत को अगली किस्त के लिए उपभोग प्रमाणपत्र शासन को भेजना था। यह प्रमाणपत्र डीएम और एडीएम की ओर से जाना था, लेकिन आज तक डीएम के पास इसकी फाइल ईओ ने नहीं भेजी। यानी नगर पंचायत को आदर्श बनाने का काम भी बीच में ही रुक गया।
कूड़ा निस्तारण के लिए क्षेत्र में एमआरएफ सेंटर बना था। इसके लिए अक्तूबर 2019 में शासन ने 35 लाख रुपये स्वीकृत कर दिए। यह पैसा भी जमा है। इसी तरह, 28.79 लाख रुपये से बनने वाले अंत्येष्ठि स्थल का भी काम शुरू नहीं हो सका।
शासन को जल्द भेजेंगे रिमाइंडर: डीएम
जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे ने बताया कि नगर पंचायत बहुआ के ईओ के खिलाफ कार्रवाई के लिए रिमाइंडर शासन को भेजा जाएगा। कुछ काम की व्यस्तता के कारण ऐसा नहीं हो पाया था। ईओ दोषी हैं और उनके खिलाफ कार्रवाई जरूर होगी।

नाला निर्माण करने वाले ठेकेदार को नोटिस दी जा चुकी है। जल्द काम शुरू करने को कहा गया है। एमआरएफ सेंटर और अंत्येष्ठि स्थल के निर्माण के लिए जमीन की तलाश जारी है। आदर्श नगर पंचायत के लिए उपभोग प्रमाणपत्र जल्द डीएम को भेजा जाएगा। - राजकुमार, ईओ नगर पंचायत बहुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed