फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Attempt to set fire to head constable by sprinkling diesel

हेड कांस्टेबल पर डीजल छिड़क आग लगाने का प्रयास

Wed, 13 Oct 2021 05:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 05:57 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,Attempt to set fire to head constable by sprinkling diesel
डीजल से भीगी वर्दी दिखाते मुख्य आरक्षी राम नारायण दुबे। संवाद - फोटो : FATEHPUR
किशनपुर (फतेहपुर)। रारी गांव में मंगलवार रात पीआरवी (पुलिस रिस्पांस व्हीकल) से डीजल चुराने का वीडियो बनाने पर हेड कांस्टेबल को जान से मारने का प्रयास हुआ।
विज्ञापन

घटना का आरोप पीआरवी के चालक पर लगा है। आरोप है कि वीडियो बनाने से नाराज होकर चालक ने हेड कांस्टेबल पर डीजल छिड़क आग लगाने का प्रयास किया। घटना की जानकारी पर एसपी ने सीओ खागा को जांच सौंपी है।
विज्ञापन

किशनपुर थाने की पीआरवी संख्या 1182 में चालक लाल विनोद, सब कमांडर फूलचंद्र व हेड कांस्टेबल राम नारायण दुबे की ड्यूटी मंगलवार शाम आठ बजे से सुबह आठ बजे तक थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राम नारायण दुबे ने थाने में बयान दिया कि मंगलवार रात करीब पौने दो बजे वह तीनों लोग रारी गांव में तीरथ के घर के पास पहुंचे। इस दौरान उसे पेट दर्द हुआ तो वह पानी लेकर तीरथ के घर सामने खेतों में शौच के लिए चला गया।
चंद मिनट बाद वह लौटा और हाथ साफ करने लगा। इस बीच वहां पर एक युवक बाइक से आया। उसने चालक लाल विनोद को एक पिपिया दी। उन्हें शंका होने पर वह गाड़ी के पास पहुंचे और पिपिया को देखा तो उसमें डीजल था। यह देख उन्होंने घटना का वीडियो बनाने का प्रयास किया।
आरोप है कि यह देख लाल विनोद ने डीजल से भरी पिपिया उसके ऊपर पलट दी और माचिस से आग लगाने का प्रयास किया। यह देख बाइक से आया युवक भाग निकला।
शोरगुल सुनकर सब कमांडर फूलचंद्र व एक अन्य व्यक्ति पहुंचे और उसकी जान बचाई। उसने घटना की सूचना कंट्रोल रूम व एसओ किशनपुर को दी तो वह मौके पर पहुंचे। डीजल से भरी पिपिया लेकर थाने आ गए। पुलिस ने चालक लाल विनोद को हिरासत में लिया है। एसपी राजेश कुमार सिंह ने मामले की जांच सीओ खागा जीडी मिश्र को सौंपी गई है।

सीओ जीडी मिश्रा ने बताया कि गाड़ी चालक के जिम्मे होती है। जिस तरह से घटना हुई है निसंदेह चालक गलत कर रहा था, जांच कर रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक को भेजी गई है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश के बाद मुकदमे की कार्यवाही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed