{"_id":"6015a0b78ebc3e5bb30feb34","slug":"fathepur-news-arif-ran-away-harror-beating-police-fatehpur-news-knp6089528144","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पिटाई की दहशत में भाग निकला था आरिफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस पिटाई की दहशत में भाग निकला था आरिफ
विज्ञापन
किशनपुर थाने से फरार आरोपी
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। किशनपुर थाने से पुलिस कर्मियों को चकमा देकर भागे आरिफ को शनिवार शाम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
प्रारंभिक जांच में पुलिस की पिटाई और जेल जाने की दहशत में आरोपी ने भाग जाना कबूला है। पुलिस हिरासत से भागने के बाद आरोपी कहां रुका था इसकी पड़ताल में जुटी है। ताकि आरोपी के संरक्षणदाता का पता लगाया जा सके।
किशनपुर थाने के एसआई शिवनाथ ने गुरुवार रात आरिफ अहमद पुत्र मुबारक अली निवासी ख्वाजा नगर थाना खखरेरू को मलूकबारी गांव के पास से चेकिंग दौरान तमंचे के साथ पकड़ा था।
आरोपी को पुलिस थाने लाई थी। लिखापढ़ी के बाद उसे हवालात में बंद किया गया था। थाने में आरोपी ने ठंड लगने से पेट दर्द और उल्टी का नाटक रचा, तो पुलिस कर्मियों ने उसे अलाव के पास बैठा दिया था।
विज्ञापन
इस दौरान पहरा ड्यूटी में तैनात सिपाही अवधेश कुमार की आंखों में अलाव की राख झोंक कर वह फरार हो गया था।
आरोपी के पुलिस हिरासत से भागने के मामले में दीवान सुरेश कुमार ने आरिफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
मामले में पुलिस किशनपुर और खखरेरू थाने की संयुक्त टीमों ने शनिवार शाम उसे खखरेरू के जंगल से पकड़ लिया।
आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी सुबह होने पर थाने में पिटाई की जाती। इसके अलावा जेल में भी उसके साथ मारपीट की जाती।
इस दहशत में उसने भागने का फैसला लिया था। किशनपुर थाना प्रभारी पंधारी सरोज ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।