{"_id":"617bd86a49bc7a42df649cc2","slug":"fathepur-news-angry-with-father-s-scolding-daughter-hanged-herself-fatehpur-news-knp6610119179","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता की डांट से नाराज बेटी ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता की डांट से नाराज बेटी ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन
फतेहपुर। पिता की डांट से नाराज होकर एक युवती ने शुक्रवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के उधन्नापुर गांव निवासी शिवसागर लोधी की बेटी पुष्पा (18) और परिवार के लोग धान काटने सुबह खेत पर गए थे। खेत में ही पुष्पा सो गई।
यह देखकर पिता ने नाराजगी जताई और उसे डांट फटकार कर घर भेज दिया। परिवार के लोग दोपहर को खेत से घर पहुंचे। तो एक कमरे में फंदे से युवती का शव लटका दिखा। परिजनों के होश उड़ गए।
विज्ञापन
सूचना पर लखनऊ बाईपास चौकी इंचार्ज दीनानाथ यादव मौके पर पहुंचे। इसके बाद शव को फंदे से नीचे उतारा गया। युवती पांच बहनों में तीसरे नंबर की थी।
भाई राजेश ने पुलिस को बताया कि पिता की डांट से नाराज होने पर बहन ने आत्महत्या की है। कोतवाल अनूप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में कार्रवाई होगी।