फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,After kidnapping, the dead body disappeared after killing the young man

अपहरण के बाद युवक की हत्या कर शव गायब किया

Mon, 01 Nov 2021 07:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 07:57 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,After kidnapping, the dead body disappeared after killing the young man
फतेहपुर। धाता थानाक्षेत्र में एक युवक की अपहरण के बाद हत्या कर शव को गायब कर दिया गया। पुलिस ने जांच के बाद गांव के एक परिवार के पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इसके साथ ही सर्विलांस और सीडीआर खंगाला है। जिनमें आरोपियों और मृतक का कनेक्शन निकला है।
विज्ञापन

धाता कारीकान के मजरा छेदी का डेरा निवासी अर्जुन सोनकर का पुत्र विजय सोनकर (24) मुंबई में प्राइवेट नौकरी करता था। अर्जुन ने बताया कि बेटा विजय अक्तूबर माह की शुरुआत में घर लौटा था।
विज्ञापन

वह 20 अक्तूबर को मेला देखने के लिए रात करीब साढ़े नौ बजे घर से निकला था। इसके बाद वापस नहीं लौटा। 22 अक्तूबर को उन्होंने गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
इसके साथ ही वह बेटे की खोजबीन में जुटे थे, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। वह लोग यमुना किनारे और कौशांबी के कड़े धाम गंगा घाट, प्रयागराज तक विजय की तलाश में गए। मामले की एसपी से शिकायत भी की। इसके बाद गुमशुदगी को सोमवार को हत्या की धारा में तरमीम कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने धाता सोनारी रोड के रामविलाश और उसकी पत्नी किरन, भाई रिंकू सोनकर व रिश्तेदारों बंटा सोनकर निवासी सैनी कौशांबी, गोलू सोनकर निवासी नारा कौशांबी के खिलाफ अपहरण कर हत्या करने और शव गायब करने का मुकदमा दर्ज किया है।
अर्जुन का आरोप है कि आरोपियों ने धोखे से विजय को घर बुलाकर अपहरण किया। उसके बाद हत्या कर शव को गायब किया है। आरोपी पक्ष से तीन माह पहले बच्चों को लेकर विवाद हुआ था।

इसी खुन्नस में वारदात की है। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ भी चालू की है। थानाध्यक्ष संजय तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। कई सुराग हाथ लगे हैं। मामला आशनाई से जुड़ा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed