फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Accused released on parole from Chitrakoot jail created ruckus

चित्रकूट जेल से पैरोल पर छूटे आरोपी ने काटा हंगामा

Mon, 18 Oct 2021 07:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 07:54 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,Accused released on parole from Chitrakoot jail created ruckus
औंग (फतेहपुर)। थाना क्षेत्र के अभयपुर ग्राम सभा के औसेरीखेड़ा गांव में किसानों के साथ चित्रकूट से पैरोल पर छूटे एक युवक ने मारपीट की। ग्रामीणों के पीछा करने पर वह पांडु नदी में कूद गया। पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की घेराबंदी करके आरोपी को पकड़ लिया।
विज्ञापन

औसेरीखेड़ा के राम प्रसाद रविवार रात करीब तीन बजे परिजनों के साथ कानपुर मंडी में सब्जी गाड़ी पर लोड करा रहे थे। इस दौरान त्रिजुगी नारायण वहां पहुंचा। वह चित्रकूट के मऊ थाने से पैरोल पर छूटा है।
विज्ञापन

उसने लाठी डंडे से राम प्रसाद पर हमला किया। लोगों ने युवक को दौड़ाया तो वह पांडु नदी में कूद गया। इसके बाद नदी पार करके झाड़ियों में छिपकर बैठ गया।
ग्रामीणों ने राम प्रसाद को पकड़कर 112 नंबर की सूचना पर पहुंची पुलिस को सौंपा। पुलिस उसे थाने ले गई। ग्रामीणों ने बताया कि उससे कई घटनाओं का खुलासा भी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षक शेर सिंह राजपूत ने बताया कि युवक की मानसिक हालत ठीक नहीं है। उसे संरक्षक को सौंपकर मूल निवास चित्रकूट भेजा जाएगा। चित्रकूट के मऊ थाना के बड़ीमऊ गांव निवासी त्रिजुगी नारायण तिवारी का आपराधिक इतिहास है।

उस पर मऊ थाने में चार मुकदमे दर्ज हैं। लॉकडाउन के समय वह जेल से पैरोल पर छूटा था। इसकी पुष्टि मऊ इंस्पेक्टर गुलाब त्रिपाठी ने फोन पर की है।
मिर्च की फसल को शरारती तत्वों ने उखाड़ी
औंग। थाना क्षेत्र के खरौली गांव के संतराम निषाद की डेढ़ बीघा मिर्च की फसल किसी शरारती तत्व ने उखाड़ फेंकी। किसान की बेटी की अप्रैल में शादी है। मिर्च से डेढ़ लाख की आमदनी होने की आस थी। शरारतीतत्वों ने किसान के मंसूबों पर पानी फेर दिया। किसान ने फसल बर्बाद किए जाने की सूचना पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed