फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,4.49 lakh withdrawn from account after death of old man

वृद्ध की मौत के बाद खाते से निकले 4.49 लाख रुपए

Tue, 28 Dec 2021 07:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 07:06 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,4.49 lakh withdrawn from account after death of old man
खागा। भारतीय स्टेट बैंक शाखा खागा में खाताधारक की मौत होने के बाद उसके खाते से पैसे निकाले जाने का मामला आया है। वृद्ध के परिजनों ने खाते का स्टेटमेंट लेने के बाद इसकी शिकायत डीएम/एसपी से की।
विज्ञापन

इसमें उन्होंने बैंक मैनेजर, कैशियर व तीन क्षेत्रीय लोगों पर मिलीभगत करके पैसा निकालने का आरोप लगाया है। मामले में जांच के निर्देश दिए गए हैं।
खखरेरू थाना क्षेत्र के चचीड़ा गांव निवासी सुरेश पुत्र लोदी प्रसाद ने बताया कि उनके दादा बासुदेव पुत्र भुल्लू निवासी चचीड़ा का निधन एक जून 2019 को हो गया था। सुरेश ने बताया कि दादा की वह सेवा करता था।
विज्ञापन

जब दादा अस्पताल में भर्ती हुए तो इलाज के लिए रुपयों की जरूरत पड़ी। वह अपने दादा को अस्पताल से एसबीआई खागा ले गया। जहां बैंक मैनेजर से पैसा निकालने की प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

दादा, बीमारी के कारण होश में नहीं थे, इसलिए पैसा नहीं निकल सका। एक जून 2019 को उनकी मौत के बाद उनके खाते से 22 दिसंबर 2020 को 49 हजार रुपये, 23 दिसंबर 2020 को एक लाख रुपये, 24 दिसंबर 2020 को दो लाख रुपये, दो जनवरी 2021 को 35 हजार रुपये, आठ जनवरी 2021 को 35 हजार रुपये, 28 जनवरी 2021 को 30 हजार रुपये विड्राल के जरिये निकाल लिए गए।
खाते की जांच कराने पर उसे दादा की मौत के बाद पैसा निकलने की बात पता चली तो वह दंग रह गया। उसने बैंक जाकर स्टेटमेंट लिया। जिसमें दादा की मौत होने के बाद पैसा निकलना पाया।
उसने आरोप लगाया कि एसबीआई खागा के मैनेजर, कैशियर, खखरेरू थाना क्षेत्र के कनपुरवा निवासी एक व्यक्ति व चचीड़ा गांव निवासी दो व्यक्ति ने साजिश के तहत यह पैसा निकाला है। उसने आरोप लगाया कि जब उसने बैंक में शिकायत करनी चाही तो उसे मैनेजर ने गाली-गलौज करके भगा दिया।

शिकायत संज्ञान में है, इसे फतेहपुर मुख्य शाखा भेज दिया गया है। वहां से जांच के निर्देश दिए गए हैं जांच अधिकारी भी नियुक्त हो चुके हैं। वह खागा आकर किसी दिन जांच करेंगे। खाताधारक के मरने के बाद पैसा खाते से निकला है। - प्रदीप यादव, शाखा प्रबंधक, एसबीआई खागा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed