{"_id":"602bd6068ebc3ee93b724f1f","slug":"fathepur-news-21-batuck-upnayan-rites-cremated-fatehpur-news-knp61217044","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक उपनयन संस्कार में 21 बटुक संस्कारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक उपनयन संस्कार में 21 बटुक संस्कारित
विज्ञापन
श्रीपाल दीक्षित इंटर कालेज ढकौली में उपनयन संस्कार में बटुकों को भिक्षा देती मां। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। जनसेवा आश्रम की ओर से श्रीपाल दीक्षित इंटर कॉलेज ढकौली में 17वां सामूहिक उपनयन संस्कार का आयोजन हुआ। मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में 21 बटुकों को संस्कारित किया गया।
सामूहिक उपनयन संस्कार में फतेहपुर, बांदा, लखनऊ, कौशांबी के बटुक शामिल हुए। कार्यक्रम आयोजक संतराम दीक्षित ने बटुकों से कहा कि वह अपने मन क्रम वचन से किसी भी जीव को दुखी न करें।
यह जनेऊ संस्कार है, जो जीवन को सदाचार और उच्च आदर्शों से बांधता है। लोक गीतों की स्वर लहरी के बीच 21 बटुकों का माता भिक्षाम देहि के साथ उपनयन संस्कार किया गया।
विज्ञापन
ब्रह्मचारी भेष में जब बटुक काशी के लिए निकले तो महिलाओं ने गीत गाया। आयोजक मामा की भूमिका निभाकर बटुकों को मना कर वापस लाए।
इसके बाद सह भोज कराया गया। कार्यक्रम में अनुराग नारायण मिश्र, पवन द्विवेदी, रुपेश तिवारी, सुनील तिवारी, आशुतोष कुमार त्रिवेदी, डॉ. अरुण तिवारी, प्रधानाचार्य राहुल शुक्ला, जगत नारायण अवस्थी ने सामूहिक मंत्रोच्चारण कर ब्रह्मचारियों को आशीर्वाद दिया।