फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur: Woman killed husband with friends and hid dead body in well

फतेहपुर: महिला ने मित्रों संग पति की हत्या कर शव कुएं में छिपाया, बेटी से खुला हत्याकांड का राज

Mon, 15 Nov 2021 05:53 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 15 Nov 2021 05:53 PM IST
सार

पुलिस ने शव कई दिन पुराना होने का अंदाजा लगाया है। पेट फटने के कारण आंतें बाहर निकल आई हैं। खाल जली हुई दिखी है। जिससे जलाने की कोशिश का अंदाजा लगाया गया, लेकिन कई बार शव पुराना होने के कारण भी खाल काली पड़ जाती है, जिसे देखकर लोग जला हुआ मानने लगते हैं। 

विज्ञापन
Fatehpur: Woman killed husband with friends and hid dead body in well
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर जिले में अपने मित्रों की मदद से पति की हत्या के बाद महिला तीन दिन तक शव को घर में छिपाए रहीं। इसके बाद कुएं में शव फेंक दिया। पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर शव को कुएं से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


इसके साथ ही हत्यारोपी पत्नी को हिरासत में लेकर अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। इस हत्याकांड का खुलासा मृतक की बेटी ने किया है। थाना क्षेत्र के कौड़िया गांव निवासी महाबीर की पुत्री उमा की दूसरी शादी कन्नौज जिले के विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के भोजपुर गांव निवासी राम लड़ैती लोधी के पुत्र सिंकू (28) के साथ करीब सात साल पहले हुई थी।
विज्ञापन


उमा के पहले पति से एक बेटी थी। सिंकू से शादी के बाद उसे दो बेटियां हुई। उमा कई साल से पति के साथ पिता के पुश्तैनी घर औंग के विक्रमपुर अकबरखेड़ा में रहती है। पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। ग्रामीणों के मुताबिक 10 नवंबर से सिंकू गांव में दिखाई नहीं दे रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीकमपुर मार्ग स्थित पुराने सपाट कुएं से रविवार दोपहर दुर्गंध आने पर ग्रामीणों ने प्रधान विक्रमपुर रामशंकर उर्फ गोरेलाल को सूचना दी। प्रधान ने पुलिस को खबर दी। कुएं में गैस होने की वजह से काफी प्रयास के बाद शव को नहीं निकाला जा सका।

दमकल टीम ने रस्सी और कांटे के सहारे शव को बाहर निकाला। शव की पहचान सिंकू के रुप में कन्नौज से आए उसे भाई सुदामा, चंचल और दिलीप ने की। भाइयों के आरोप पर पुलिस ने मृतक की पत्नी उमा देवी को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

सुदामा ने बताया कि कई दिनों से भाई से संपर्क नहीं हो पा रहा था। उमा भी सही जवाब नहीं दे रही थी। इसलिए वह लोग खोजबीन करने आए थे। इस दौरान मृतक की कक्षा एक में पढ़ने वाली छोटी पुत्री ने चाचा को पिता की हत्या की जानकारी दी।

उसने बताया कि मां और उसके साथ मौजूद तीन लोगों ने पिता को घर में मार डाला। मारने के बाद लाश को भूसे की कोठरी में छिपाया था। इसके तीन दिन बाद शव को कोठरी से निकाल कर कुएं में फेंका है।

प्रभारी निरीक्षक शेर सिंह राजपूत ने बताया कि घटना के बारे में महिला से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद सारे हालात स्पष्ट हो जाएंगे। मृतक के भाई दिलीप की तहरीर पर उसकी भाभी उमा, उसके प्रेमी राजकुमार पासवान पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इधर शव मिलने की सूचना पर एसपी राजेश सिंह, एएसपी राजेश कुमार, सीओ योगेंद्र मलिक भी जांच करने मौके पर पहुंचे। 

शव पुराना और खाल जली दिखी 
पुलिस ने शव कई दिन पुराना होने का अंदाजा लगाया है। पेट फटने के कारण आंतें बाहर निकल आई हैं। खाल जली हुई दिखी है। जिससे जलाने की कोशिश का अंदाजा लगाया गया, लेकिन कई बार शव पुराना होने के कारण भी खाल काली पड़ जाती है, जिसे देखकर लोग जला हुआ मानने लगते हैं। 
 

स्कूल में भी बेटी ने खोला था राज
अकबरखेड़ा विद्यालय में मृतक की पुत्री कक्षा एक की छात्रा है। उसने विद्यालय में दो दिन पहले साथ पढ़ने वालों से पिता की हत्या के बारे में जानकारी दी थी। जिसके बाद पूरे गांव में चर्चा तेज हो गई थी।

ग्रामीणों में मामला चर्चा का विषय बना था। कोई ठोस बात सामने नहीं आने के कारण मामला चर्चाओं में ही रहा। छात्रा बोली थी कि मां ने तीन लोगों के साथ पापा को मारकर भूसे में गाड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed