फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur: Transfer of many in development and revenue department

फतेहपुर: विकास और राजस्व महकमे में कई के तबादले, तीन साल से ज्याद समय से रुके अधिकारियों का स्थानांतरण

Sat, 17 Jul 2021 03:39 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 17 Jul 2021 03:39 PM IST
विज्ञापन
Fatehpur: Transfer of many in development and revenue department
तबादले - फोटो : amar ujala
फतेहपुर में शासन की तबादला एक्सप्रेस तेजी से चली। राजस्व और विकास महकमे के कई अधिकारियों का तबादला हो गया। यह अधिकारी यहां तीन वर्ष से अधिक समय से तैनात थे। डीआरडीए के पीडी अशोक निगम को प्रतापगढ़ में डीसी मनरेगा के पद पर भेजा गया है।
विज्ञापन


उनके स्थान पर चंदौली जनपद के उपायुक्त स्वत: रोजगार पद पर रहे महेंद्र प्रसाद चौबे की तैनाती की गई है। डीपीआरओ अजय आनंद सरोज को एटा भेजकर उनके स्थान पर गाजियाबाद से अनिल कुमार त्रिपाठी को तैनाती दी गई है। डीसी मनरेगा पुतान सिंह को मथुरा स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन


यहां जालौन से आए अशोक कुमार गुप्ता को तैनाती दी गई है। डीडीओ रमेश चंद्रा को अयोध्या स्थानांतरित किया गया है। बीडीओ ऐश्वर्य यादव का भी तबादला हो गया है। इसी क्रम में डीपीओ जया त्रिपाठी का भी तबादला हो गया। उनके स्थान पर डीपीओ भदोही को तैनाती दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसीलदार सदर रहीं विदुषी सिंह को सुल्तानपुर तबादला किया गया है। उनके स्थान पर सर्वेश कुमार सिंह गौर की तैनाती हुई है। सिंचाई विभाग के अधिशाषी अभियंता को बरेली भेजा गया है। बिजली विभाग के द्वितीय खंड के अधिशाषी अभियंता आरएन सिंह का भी तबादला बरेली जनपद के लिए कर दिया गया है। सिंचाई विभाग के ही अवर अभियंता विनोद यादव को बरेली और अवर अभियंता राजीव पाठक को कासगंज भेजा गया है। ये सभी अधिकारी जनपद में तीन वर्ष से अधिक का कार्यकाल पूरा कर चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed