फतेहपुर के भिटौरा मार्ग पर सहिमापुर गांव के पास मंगलवार रात सेवानिवृत्त कर्नल की कार और ट्रैक्टर की भिड़ंत हो गई। इसके बाद विवाद हो गया। ट्रैक्टर चालक के पक्ष से भीड़ इकट्ठा हो गई। कर्नल और उनकी पत्नी पर हमला किया गया। कर्नल की ओर से ट्रैक्टर चालक और उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
पुलिस ने कर्नल और उनकी पत्नी का मेडिकल परीक्षण भी कराया है। सदर कोतवाली के हरिहरगंज निवासी विभव मान सिंह सेवानिवृत्त कर्नल हैं। वह पत्नी रश्मि सिंह के साथ भिटौरा ओम घाट स्वामी विज्ञानानंद से मिलने जा रहे थे। सहिमापुर गांव के पास कर्नल की वैगनआर कार ने सड़क किनारे खड़ी एक बोलेरो को ओवरटेक किया।
तभी सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने कार में साइड से टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद कर्नल ने चालक को रोका और हादसे का विरोध किया। कर्नल और ट्रैक्टर चालक के बीच विवाद होने लगा। ट्रैक्टर चालक सहिमापुर गांव का ही था। गांव के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
उन लोगों ने कर्नल के साथ मारपीट की। चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे। कर्नल की ओर से थाने में तीन नामजद और उनके साथियों के खिलाफ दुर्घटना के बाद मारपीट, जानलेवा हमला, छेड़खानी, तोड़फोड़ समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
कार्यवाहक थानाध्यक्ष उपदेश कुमार ने बताया घटनास्थल पर जांच की गई है। कर्नल की ओर से ट्रैक्टर चालक को पहले मारपीटा गया था। तभी गांव के भीड़ जुट गई और कर्नल के साथ मारपीट की है। कर्नल की ओर से तहरीर के अनुसार मुकदमा दर्ज किया गया है।
विस्तार