फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur- Three policemen including two head constables suspended

फतेहपुर: नशे में जमीन पर लेटे तीन पुलिसकर्मियाें का वीडियो हुआ वायरल, एसपी ने तीनों को किया निलंबित

Wed, 19 Jan 2022 06:28 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 19 Jan 2022 06:28 PM IST
सार

नशे में धुत पुलिसकर्मियों का वीडियो वायरल होने से महकमे में हड़कंप मच गया। नशे की वजह से पुलिस कर्मी जमीन से उठ नहीं पा रहे थे। वीडियो जब एसपी के पास पहुंचा तो उन्होंने तीनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन
Fatehpur- Three policemen including two head constables suspended
यूपी पुलिस - फोटो : सांकेतिक

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में नशे में जमीन पर लेटे होने का वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने दो हेड कांस्टेबल समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया है। महकमे में कार्रवाई से हड़कंप मचा है। निलंबन के बाद पुलिस कर्मियों ने लाइन में आमद कराई है।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के शादीपुर रेलवे नाका के पास तीन पुलिसकर्मियों का मंगलवार को वीडियो वायरल हुुुआ था। दो पुलिस कर्मी जमीन पर लेटे हुए थे। उनके साथ का एक पुलिसकर्मी उन्हें उठाने में मदद कर रहा था। कुछ देर बाद भीड़ लगने पर मदद करने वाला पुलिस कर्मी मौके से चला जाता है।
विज्ञापन


नशे की वजह से जमीन से उठ नहीं पाने वाले पुलिसवालों को हरिहरगंज चौकी की कोबरा टीम किसी तरह रिक्शा में बैठाकर रवाना करती है। वायरल वीडियो को एसपी राजेश कुमार सिंह ने संज्ञान में लेकर जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में सामने आया कि लोधीगंज पुलिस चौकी में तैनात हेड कांस्टेबल शिव नाथ, डायल 112 में तैनात हेड कांस्टेबल सुनील कुमार और कांस्टेबल बलवंत का नशे में जमीन पर लेटने वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। पुलिसकर्मियों की हरकत से महकमे की बदनामी हुई। एसपी पीआरओ आलोक पांडेय ने बताया कि तीनों पुलिस कर्मियों को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed