{"_id":"60ba69948ebc3e7fcb673070","slug":"fatehpur-the-truck-collided-with-the-bike-from-behind-four-people-on-the-same-bike-died-in-the-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर: ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर, एक ही बाइक पर सवार चार लोगों की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर: ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर, एक ही बाइक पर सवार चार लोगों की हादसे में मौत
Sat, 05 Jun 2021 12:45 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 05 Jun 2021 12:45 AM IST
सार
फतेहपुर में दिलावलपुर मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से एक ही बाइक पर सवार चार लोगों की मौत हो गयी। बताया जाता है कि चारों लोग एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।
विज्ञापन
अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टर ने मृत घोषित किया
- फोटो : amar ujala
विस्तार
फतेहपुर में कस्बे से करीब सात किमी दूर दिलवालपुर मोड़ के पास पीछे से आए ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस सभी घायलों को लेकर सीएचसी पहुंची जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
युवकों के परिजनों को जब सूचना मिली तो कोहराम मच गया। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था। बिंदकी कोतवाली के कोरवा गांव निवासी अजय कुमार (22), अखिलेश कुमार (20), संदीप (21) और श्यामू (19) शुक्रवार शाम को बरात में शामिल होने के लिए बाइक से निकले थे।
विज्ञापन
बरात गांव के विमल प्रजापति की थी, जो गाजीपुर थानाक्षेत्र के मखदूमपुर जा रही थी। चारों युवक एक ही बाइक पर जा रहे थे। रात करीब आठ बजे दिलवालपुर मोड़ के पास पीछे से एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी और भाग गया। पुलिस घायलों को सीएचसी बिंदकी लाई, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद चारों युवकों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचित किया और शवों को शवगृह भेज दिया।
विज्ञापन