फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur, The guard caught the young man stealing the battery from the tower

फतेहपुरः टावर से बैटरी चोरी करते युवक को गार्ड ने पकड़ा

Sun, 07 Aug 2022 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Fatehpur, The guard caught the young man stealing the battery from the tower
जाफरगंज। मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करते युवक को शुक्रवार रात गार्ड ने पकड़ लिया। युवक गार्ड से हाथापाई करके भागने लगा, शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए।
विज्ञापन

पुलिस दोनों को थाने ले गई। थाने में पुलिस ने दोनों का शांतिभंग में चालान कर मामला रफादफा कर दिया। टावर कंपनी के फील्ड ऑफिसर ने पुलिस को चोरी के प्रयास की तहरीर दी है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी प्रकाश पाल मौहारी रोड पर लगे मोबाइल टावर में गार्ड की नौकरी करता है। टावर कंपनी के फील्ड ऑफिसर विकास सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 12 बजे कानपुर का एक युवक कार से टावर में पहुंचा और बैटरी खोलकर ले जाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच गार्ड प्रकाश पाल की नींद खुल गई और उसने कार सवार युवक को पकड़ लिया। उसका शोर सुनकर ग्रामीण एकत्र हो गए। फील्ड ऑफिसर ने आरोप लगाया कि पहले भी कई बार चोरियां हो चुकी है।

चोर के पकड़े जाने पर पुलिस को तहरीर दी गई। इस दौरान कानपुर से कुछ लोग थाने पहुंचे और चोर की पैरवी करने लगे। पुलिस ने सांठगांठ कर चोर और गार्ड का शांतिभंग में चालान कर दिया। वह प्रकरण की शिकायत पुलिस के उच्चाधिकारियों से करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed