फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur: teenager girl hurt by rape committed suicide by hanging

फतेहपुर: दुष्कर्म से आहत किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान, जंगल से लौटते समय गांव के युवक ने बनाया था शिकार

Thu, 02 Dec 2021 06:43 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 02 Dec 2021 06:43 PM IST
सार

यूपी के फतेहपुर में जंगल से लौट रही किशोरी से गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म किया। घाटना से आहत किशोरी ने घर पहुंचकर आत्महत्या कर ली। 

विज्ञापन
Fatehpur: teenager girl hurt by rape committed suicide by hanging
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pexels.com

विस्तार

फतेहपुर के जाफरगंज में दुष्कर्म से आहत होकर एक किशोरी ने गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों में घटना से कोहराम मच गया। मृतका की मां मायके गई थी। मां के आने के बाद परिजनों ने पुलिस कार्रवाई की बात कही है।  
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी बुधवार शाम शौच क्रिया के लिए जंगल गई थी। जहां उसे गांव का एक युवक गन्ने के खेत में घसीटकर ले गया। उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घर लौटने पर किशोरी ने आपबीती बाबा और दादी को बताई।
विज्ञापन


बाबा ने बताया कि उसका बेटा सुबह मजदूरी करने चला गया। बहू के लौटने के बाद पौत्री के मामले में कार्रवाई को सोच रहे थे। इस बात की पूरे गांव में सुबह से चर्चा होने लगी थी। घटना और बदनामी से पौत्री आहत थी। उसने दोपहर को अंदर कमरे में पंखे के हुक पर दुपट्टे के फंदे लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी उन्हें तब हुई जब पौत्र खेलते-खेलते कमरे में पहुंचे। जहां उन्होंने अपनी बहन को पंखे से लटकता देखा। बच्चों के शोर मचाने पर वह लोग अंदर पहुंचे और चाकू से फंदा काटकर पौत्री का शव नीचे उतारा।


बाबा ने बताया कि बहू का मायका बांदा में है। बहू के आने के बाद आगे की कार्रवाई करेंगे। प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि किशोरी के मामले की कोई जानकारी थाने नहीं आई है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed