फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur: Sunday's joy prevailed on the doctors of government hospitals 17-56-25

फतेहपुर : सरकारी अस्पतालों के डाक्टरों पर छाई रही रविवार की खुमारी 17-56-25

Tue, 23 Aug 2022 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 12:22 AM IST
विज्ञापन
Fatehpur: Sunday's joy prevailed on the doctors of government hospitals 17-56-25
अमौली सीएचसी में डाक्टर के इंतजार में बैठे मरीज। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। सोमवार की सुबह साढ़े आठ बजे तक ज्यादातर पीएचसी, सीएचसी और स्वास्थ्य केंद्रों पर डॉक्टर नहीं पहुंचे। ओपीडी शुरू होने का समय सुबह आठ बजे से है। डॉक्टरों के समय से न आने के कारण मरीज कराहते हुए इधर-उधर भटकते रहे। डॉक्टरों के आने या न आने के बारे में बताने वाला कोई नहीं था।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सुबह 8:30 बजे डॉक्टर नहीं मिले। यह हालात यहां सप्ताह में पांच दिन रहते हैं। डॉक्टर अक्सर गायब रहते हैं। सोमवार को फार्मासिस्ट समय से पहुंचे और अपना काम करते हुए मिले। स्टाफ का जवाब रहा कि डॉक्टर विभागीय काम से मुख्यालय गए हैं।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 8:15 बजे डॉक्टर अपने कमरे में नहीं मिले। यहां कुर्सी खाली पड़ी मिली। स्टाफ ने बताया कि ओपीडी आठ बजे से नहीं 10 बजे से चलती है। डॉक्टर साहब 10:30 बजे तक आ जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह खागा के हरदो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर का कमरा बंद मिला। हालांकि यह बताया गया कि वह इमरजेंसी केस में आए थे। फिर फ्रेश होने के लिए गए हैं। दवा वितरण कक्ष खुला था। फार्मासिस्ट व अन्य कर्मचारी काम कर रहे थे। अधीक्षक डॉ. शिवशंकर सिंह का कमरा भी बंद मिला।
नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र औंग में डॉक्टर की कुर्सी पर फार्मासिस्ट अवधेश कुमार बैठे मिले। टेलीमेडिसन कक्ष में ऑपरेटर श्वेता देवी मौजूद थीं। फार्मासिस्ट के कक्ष में वार्ड ब्वॉय राजेश शर्मा काम करते मिले। पैथालॉजी बंद मिली।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमौली में सुबह आठ बजे से मरीज डॉक्टरों का इंतजार करते रहे। डॉ. श्याम व अभिषेक नौ बजे पहुंचे। डॉ. पुष्कर कटियार प्रयागराज ट्रेनिंग के लिए गए हुए थे। यहां सीबीसी मशीन बंद है। एक्सरे मशीन आ चुकी है, लेकिन दो साल से शुरुआत नहीं हुई है।
नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छिछनी में सुबह 10 बजे तक ताला लटका मिला। न तो यहां पर डॉक्टर पहुंचे और न ही कोई कर्मचारी। छिछनी गांव के राजन शुक्ला ने बताया कि अस्पताल 11 बजे से पहले कभी नहीं खुलता है।
ओपीडी का समय सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक का है। टीकाकरण के चक्कर में इन दिनों डॉक्टरों के पास काम की अधिकता है। इसलिए डॉक्टर सुबह 10 बजे के बाद ही पहुंच पाते हैं। वह शाम को चार बजे तक मरीज देखकर समय की भरपाई कर देते हैं।

- डॉ. सुुनील भारतीय, सीएमओ
.
सभी जिलों में ओपीडी आठ बजे से चलती है तो फतेहपुर में 10 बजे से चलना अव्यवहारिक है। इस संबंध में सीएमओ से जवाब तलब किया जाएगा। मंडल स्तर से अधिकारी भेजकर स्वास्थ्य सेवाओं की पड़ताल कराई जाएगी।
- विजय विश्वास पंत, मंडलायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed