फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur: Shikshamitra raping a six-year-old girl

छह साल की बच्ची से दुष्कर्म करने वाला शिक्षामित्र गया जेल

Tue, 22 Dec 2020 10:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 10:53 PM IST
विज्ञापन
Fatehpur: Shikshamitra raping a six-year-old girl
बहला फुसलाकर छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी शिक्षामित्र को मंगलवार शाम पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

आरोपी और बच्ची का पुलिस ने डीएनए सैंपल लिया। सैंपल जांच को लखनऊ प्रयोगशाला भेजा जाएगा। आरोपी एक प्राथमिक विद्यालय का शिक्षामित्र और जूनियर हाईस्कूल का संचालक भी है।
खंड शिक्षा अधिकारी देवेंद्र वर्मा ने प्रधानाध्यापक से शिक्षामित्र के बारे में रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने बताया कि आरोपी का निलंबन किया जाएगा।
ललौली थानाक्षेत्र के एक गांव में बच्ची को सोमवार शाम शिक्षामित्र बहला फुसलाकर अपने घर की छत पर ले गया था। जहां बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था। चीख पुकार मचाकर बच्ची ने विरोध किया था। परिजन मौके पर पहुंचे तो आरोपी भाग निकला था। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

मंगलवार को आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर 55 साल के आरोपी को जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष संदीप तिवारी ने बताया कि बच्ची की हालत में सुधार है। बच्ची मेडिकल के बाद घर पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed