फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur: School children without sweaters, teachers have trouble uploading photos

फतेहपुर : बिना स्वेटर के स्कूली बच्चे, शिक्षकों को फोटो अपलोड करना मुसीबत

Fri, 16 Dec 2022 05:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Dec 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
Fatehpur: School children without sweaters, teachers have trouble uploading photos
बहुआ प्राथमिक विद्यालय में पढ़ते बच्चे। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। शासन ने शिक्षकों को बच्चों का स्वेटर पहने फोटो अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। किंतु ज्यादातर बच्चे स्वेटर पहनकर स्कूल नहीं आ रहे हैं। फोटो अपलोड करने के लिए शिक्षक यूनिफार्म दिलाने के लिए अभिभावकों की मिन्नतें करते घूम रहे हैं। बिना स्वेटर बच्चे ठंड में ठिठुरते रहते हैं।
विज्ञापन

जिले के 2122 परिषदीय स्कूलों में तीन लाख चार हजार बच्चे पंजीकृत हैं। इन बच्चों को यूनिफार्म, जूता, मोजा और स्वेटर के लिए शासन से 1200 रुपये दिए गए हैं। दो यूनिफार्म के लिए 600 रुपये, बैग के लिए 175 रुपये रुपये, जूता-मोजा के लिए 125 रुपये और स्वेटर के लिए 200 रुपये निर्धारित हैं।
विज्ञापन

धनराशि विद्यालय प्रबंध समिति के खाते से 85 प्रतिशत अभिभावकों के खाते में भेजी जा चुकी है। किंतु ज्यादातर अभिभावकों ने अभी तक स्वेटर नहीं खरीदे हैं। बच्चे बगैर स्वेटर या दूसरे रंग के स्वेटर पहनकर स्कूल पहुंच रहे हैं। अभिभावकों का कहना है कि स्वेटर का पैसा दूसरे खर्च कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

....................
फोटो-11-प्राथमिक स्कूल बहुआ।
दृश्य -1
बहुआ ब्लॉक के प्राथमिक स्कूल बहुआ में कक्षा तीन के बच्चे गुरुवार को बिना स्वेटर के बैठे दिखे। शिक्षकों ने बताया कि खाते में धनराशि भेजी जा चुकी है, लेकिन अभी तक अभिभावकों ने यूनिफार्म और स्वेटर आदि की खरीद नहीं की है।

फोटो-12-कंपोजिट विद्यालय मुराइनटोला। संवाद
दृश्य-2
नगर क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय मुराइनटोला में गुरुवार को कक्षा तीन और चार के बच्चे बिना स्वेटर बैठे दिखे। कुछ बच्चे दूसरे रंग के स्वेटर पहने थे। शिक्षकों ने कहा कि अभिभावकों से संपर्क कर स्वेटर और यूनिफार्म आदि खरीदने के लिए कहा जा रहा है।

ुराइनटोला कंपोजिट विद्यालय बिना स्वेटर के बच्चे। संवाद

ुराइनटोला कंपोजिट विद्यालय बिना स्वेटर के बच्चे। संवाद- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed