फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur: Robbers took away two quintals of vault from RTO office, beaten gardner and closed in toilets

फतेहपुर: एआरटीओ दफ्तर से लुटेरे उठा ले गए दो क्विंटल की तिजोरी, माली को पीट शौचालय किया बंद

Mon, 08 Feb 2021 10:29 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 08 Feb 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
Fatehpur: Robbers took away two quintals of vault from RTO office, beaten gardner and closed in toilets
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
फतेहपुर में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) कार्यालय में बदमाशों ने माली को पीटकर शौचालय में बंद कर दिया और दो क्विंटल की तिजोरी और डीवीआर लूट ले गए। बांदा जिले के कलिंजर थानाक्षेत्र निवासी रामप्रसाद (50) एआरटीओ कार्यालय में माली है।
विज्ञापन


उसके मुताबिक वह रखवाली के लिए रात को दूसरी मंजिल की गैलरी में सोया था। रविवार की रात करीब एक बजे पांच बदमाश लोहे की रॉड, तमंचा लेकर आए और उसका मोबाइल छीन लिया। पिटाई करते हुए नीचे घसीटते हुए ले जाकर शौचालय में बंद कर दिया।
विज्ञापन


दफ्तर में तोड़फोड़ कर दो क्विंटल की तिजोरी और डीवीआर लूट ले गए।  करीब तीन घंटे बाद बदमाशों की चहलकदमी बंद होने पर माली शौचालय से बाहर निकला। पड़ोसी मुन्ना के मोबाइल से एआरटीओ अरविंद त्रिवेदी को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी राजेश कुमार ने बताया कि एआरटीओ की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई। उनके मुताबिक तिजोरी में कोई नगदी नहीं थी। फोरेंसिक टीम और आरटीओ प्रयागराज राजेश कुमार मौर्या भी जांच के लिए पहुंचे। पुलिस माली से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed