{"_id":"61b5ca6f0734f4426c633c3a","slug":"fatehpur-robbers-robbed-truck-carrying-20-lakh-s-tires-took-the-driver-hostage-threw-the-bighapur-of-unnao","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर: 20 लाख के टायर लदा ट्रक लूट ले गए बदमाश, चालक को बंधक बनाया, उन्नाव के बीघापुर फेंका ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर: 20 लाख के टायर लदा ट्रक लूट ले गए बदमाश, चालक को बंधक बनाया, उन्नाव के बीघापुर फेंका
Sun, 12 Dec 2021 03:41 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 12 Dec 2021 03:41 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर के थरियांव के आमापुर गांव के पास कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर वैन सवार बदमाशों ने टायर लदा ट्रक लूट लिया। बदमाशों ने चालक को वैन में बंधक बना लिया। बदमाश चालक को उन्नाव बीघापुर के इंदपुर गांव के पास फेंक गए। शुक्रवार शाम को हुई इस घटना की जानकारी चालक ने शनिवार शाम को थरियांव थाने पहुंच कर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
इटावा निवासी रामकुमार ट्रक चालक है। वह कानपुर के कपूर ट्रांसपोर्ट फारवर्डिंग एजेंसी का ट्रक चलाता है। रामकुमार ने पुलिस को बताया कि वह पनकी से ट्रक में टायर लादकर शुक्रवार शाम प्रयागराज जा रहा था। थरियांव के आमापुर गांव के पास हाईवे पर वैन सवार बदमाशों ने ओवरटेक करके ट्रक रोक लिया। इसके बाद मारपीट कर उसे वैन में बंधक बना लिया।
वैन से उतरे कुछ बदमाश ट्रक लेकर चले गए। वहीं वैन सवार बदमाश उसे उन्नाव बीघापुर के इंदमऊ गांव के पास फेंककर भाग गए। बदमाश उसका मोबाइल और रुपये भी छीन ले गए। किसी तरह उसने घटना की जानकारी देर रात ट्रांसपोर्ट एजेंसी में दी। रामकुमार के मुताबिक, ट्रक में अपोलो के 312 टायर लदे थे। ये टायर ट्रक, कार और बाइक के थे। जिनकी कीमत करीब 20 लाख रुपये है।
विज्ञापन
बदमाशों ने उसके पास रखे 20 हजार रुपये और मोबाइल भी लूट लिया। ट्रक की कीमत करीब 20 लाख रुपये है। यानी बदमाशों ने करीब 40 लाख रुपये की लूट की है। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र भदौरिया ने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। शुक्रवार रात की घटना है। शनिवार शाम तक चालक कहंा था। इसकी भी जानकारी वह नहीं दे पा रहा है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।