फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur: robbed in workshop of the car showroom, stealing 10 lakh worth of machinery tools

फतेहपुर: गार्ड को तमंचा सटाकर कार शोरूम के वर्कशाप में लूटपाट, 10 लाख कीमत के मशीनरी टूल्स लूटे

Fri, 05 Feb 2021 08:48 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 05 Feb 2021 08:48 PM IST
विज्ञापन
Fatehpur: robbed in workshop of the car showroom, stealing 10 lakh worth of machinery tools
यूपी पुलिस
फतेहपुर में रेनॉल्ट कार शोरूम और वर्कशॉप में तैनात गार्ड को शुक्रवार भोर असलहाधारी बदमाशों ने तमंचा सटाकर बंधक बना लिया। उसके बाद वर्कशॉप के शटर का ताला तोड़कर करीब 10 लाख कीमत के मशीनरी टूल्स बदमाश लूट ले गए। शोरूम महज पुलिस पिकेट प्वाइंट से 200 मीटर की दूरी पर है। कोतवाली पुलिस, फोरेंसिक और स्वॉट टीम ने घटनास्थल की छानबीन की है।
विज्ञापन


शहर के नउवाबाग हाईवे मार्ग पर गोपालनगर में एचजीपी मोटर्स का कार शोरूम और वर्कशाप सर्विस सेंटर है। वर्कशाप में कोराईं गांव का रामबरन सुरक्षा गार्ड है। गार्ड रात को वर्कशाप के बगल में बने केबिन में बैठकर ड्यूटी कर रहा था। भोर करीब चार बजे तमंचों से लैस पांच बदमाश पहुंचे। दो बदमाशों ने गार्ड को गोली मारने की धमकी देकर बंधक बना लिया। तीन बदमाश लूटपाट को पहुंचे। 
विज्ञापन


शोरूम के बाहर लगा कैमरा के कनेक्शन बदमाशों ने काटा। उसके बाद वर्कशॉप पहुंचे। वर्कशॉप ऑफिस का शटर एक तरफ से तोड़कर चोरी की। करीब आधे घंटे बाद बदमाश मौके से पैदल भाग निकले। गार्ड ने पुलिस को सूचना दी। मैनेजर टीसी बाजपेयी ने बताया कि वर्कशॉप के दो केबिन का ताला तोड़कर कीमती मशीन और टूल्स चोरी हुए हैं। वर्कशॉप में लगा भी कैमरे का कनेशक्न काटा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक काउंटर में कारों की खामियों को ट्रैक करने वाली चार मशीन और उनसे जुड़ा लैपटॉप रखा था। जिसकी कीमत करीब साढ़े 5 लाख है। ढाई लाख कीमत के मशीनों के केबिल, एसी प्रेशर टूल्स, दूसरे काउंटर से करीब दो लाख कीमत टूल्स लूट ले गए हैं। ऑफिसों में रखे कागजात और फाइलें भी फैलाई हैं। अपर पुलिस अधीक्षक राजेेश कुमार ने बताया कि तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। मामले की जांच शुरू की गई है। पुलिस गार्ड को लेकर पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed