Fatehpur: चार घोड़ों की बग्घी में सवार होकर निकली राज्यमंत्री, खागा विधायक का जगह-जगह हुआ स्वागत, की ये अपील
Fatehpur News: राज्यमंत्री बनने के बाद पहली बार फतेहपुर पहुंचीं खागा विधायक कृष्णा पासवान का बग्घी और ई-रिक्शा जुलूस के साथ भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने जनता का आभार जताते हुए ईंधन बचाने की अपील की।
विस्तार
फतेहपुर जिले में खागा विधायक कृष्णा पासवान के राज्यमंत्री बनने के बाद पहली बार जनपद आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। चार घोड़ों की बग्घी में सवार होकर राज्यमंत्री ने ई-रिक्शा जुलूस लेकर पटेल नगर पहुंची। इस दौरान लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने पेट्रोल व डीजल बचाने की अपील की।
राज्यमंत्री लखनऊ बाईपास, भिटौरा बाईपास स्थित महाराजा बिजली पासी की मूर्ति पर माल्यार्पण, पक्का तालाब, बाकरगंज, ज्वालागंज ठाकुर दरियांव सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण, अटल चौराहे पर अटल बिहारी बाजपेई जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण, पटेल नगर चौराहा में सरदार वल्लभभाई पटेल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद पटेल नगर चौराहे पर स्वागत समारोह में शामिल हुई।
ईंधन बचत करने की अपील
उन्होंने जिला व खागा विधानसभा क्षेत्र के लोगों का आभार जताते हुए कहा कि इन्हीं की ताकत के बदौलत वो आज यहां तक पहुंची हैं। पर्यावरण के साथ ही वैश्विक संकट की संभावना को देखते हुए प्रधानमंत्री के डीजल की बचत के सुझावों को मानने पर जोर दिया। राज्यमंत्री ने अपेक्षा की है कि अधिक से अधिक तेल की बचत की जाए। कहा कि उनकी बरात बैलगाड़ी से आई थी और बग्घी से चलने का अवसर मिला।
ये लोग रहे मौजूद
बिजली पासी, महाराजा लाखन पासी के वंशज हैं। सदैव सभी के प्रति गतिविधियों में तत्पर रहने का प्रयास करूंगी। उन्होंने कहा कि दलित समाज को सरकार ने आगे बढ़ाने का काम किया है।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम में विधायक राजेंद्र पटेल, अभय प्रताप सिंह, विकास गुप्ता,जय कुमार सिंह जैकी, पूर्व मंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक करण सिंह पटेल सहित अन्य भाजपाई मौजूद रहे।