{"_id":"612545db8ebc3e48384cdcb6","slug":"fatehpur-news-vaccinated-fatehpur-news-knp6480300196","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोंडार गांव में टीका लगवाने पहुंची भीड़ का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोंडार गांव में टीका लगवाने पहुंची भीड़ का हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुआ। ललौली थानाक्षेत्र के कोंडार गांव में टीका लगवाने पहुंचे लोगों ने अव्यवस्था का आरोप लगाकर हंगामा किया। स्वास्थ्य टीम के साथ गाली गलौज की। पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को नियंत्रित कर टीकाकरण शुरू कराया।
थानाक्षेत्र के यमुना कटरी के कोंडार गांव में मंगलवार सुबह 10 बजे फार्मासिस्ट मनीष कुमार, सीएचओ आकांक्षा, एएनम आरती व रानी के साथ वैक्सीन की 210 डोज लेकर पहुंचे। दोपहर दो बजे के करीब ग्रामीणों की भीड़ बढ़ गई।
धीरे-धीरे करीब 700 लोग जमा हो गए। भीड़ अनियंत्रित होने लगी। वैक्सीन लगवाने के लिए धक्का- मुक्की होने लगी। ग्रामीणों ने हंगामा काटना शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पर एसआई संतोष कुमार मौके पर पहुंचे और भीड़ को शांत कराया। पुलिस कर्मियों ने सभी को लाइन में लगाकर टीके लगवाए।
विज्ञापन
16968 ने लगवाया टीका
स्वास्थ्य विभाग ने कैंप लगाकर 16 हजार 968 लोगों को टीका लगाया। मंगलवार को विभाग ने 128 स्थानों पर शिविर लगाए। 28 हजार 424 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित था। इसके सापेक्ष 16968 लोगों ने वैक्सीनेशन कराया। इनमें 9663 युवा शामिल हैं। (संवाद)