{"_id":"610c35ed8ebc3e88d8611c16","slug":"fatehpur-news-vaccinated-fatehpur-news-knp6445399190","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलह हजार लोगों को लगाए गए कोरोना टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलह हजार लोगों को लगाए गए कोरोना टीका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। जिले में गुरुवार को 16 हजार 388 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। स्वास्थ्य विभाग ने 158 स्थानों पर शिविर लगाकर 19 हजार 520 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य तय किया था।
गुरुवार को वैक्सीनेशन में तेजी देखने को मिली। कुल 16388 लोगों ने टीके लगवाए, इसमें 10 हजार 567 युवा और 4781 अन्य आयु वर्ग के थे। टीकाकरण का यह आंकड़ा लक्ष्य का 99.32 प्रतिशत है। वैक्सीनेशन के नोडल प्रभारी डा. सुरेशचंद्र ने बताया कि वैक्सीनेशन जिले में तेजी के साथ चल रहा है। पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन की आपूर्ति मिले, तो जल्द ही शत प्रतिशत टीकाकरण पूरा हो सकता है।
वैक्सीन न लगने पर किया हंगामा
खखरेरू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खखरेरू में गुरुवार को वैक्सीन लगवाने के लिए भीड़ लग गई। वैक्सीन नहीं लगने के कारण लोगों ने हंगामा किया। डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि 120 डोज वैक्सीन ही मुहैया हो सकी थीं। इसमें करीब 300 लोग अस्पताल आए हुए थे। डोज खत्म होते ही लोगों को जाने के लिए कहा गया तो वह नाराज हो गए।