फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fatehpur news,panchayat chunav

180 ग्राम पंचायत सदस्य पद का 12 को होगा चुनाव

Tue, 08 Jun 2021 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
fatehpur news,panchayat chunav
फतेहपुर। सदस्यों के निर्विरोध निर्वाचन के लिए किए जा रहे प्रयास सफल नहीं हो सके। 180 वार्डों में एक से अधिक नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं। अब यहां पर चुनाव होना तय है। चुनाव न हो, इसके लिए आखिरी समय तक अधिकारी व जनप्रतिनिधि लगे रहे, लेकिन प्रत्याशी टस से मस नहीं हुए। बाद में चुनाव के लिए चिह्न आवंटित किए गए।
विज्ञापन

सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचायत एवं निकाय एके तिवारी ने बताया कि ग्राम सभा सदस्य पद के 180 वार्डों में चुनाव होने हैं, जो सात ब्लाकों की अलग-अलग ग्राम पंचायतों के हैं। जहां चुनाव की स्थिति है, वहां 12 जून को वोट डलवाएं जाएंगे। उधर, महमदपुर ग्राम सभा के राजा मौर्य सहित आधा दर्जन सदस्य डीएम से मिले और सदस्य पद पर नामांकन न कराने पर विरोध दर्ज कराया। चुनाव प्रक्रिया रद्द कर गांव में खुली बैठक के जरिए सदस्य चुने जाने की मांग की।
विज्ञापन

आठ सीटों पर पुरानी प्रत्याशियों का चुनाव
जाफरपुर सिर्ठरा ग्राम पंचायत के वार्ड नंबर तीन, चार, आठ, नौ, 10 व 11 में पिछले चुनाव में मतपत्र का निशान गलत छपने के कारण पुन: मतदान होगा। प्रत्याशी वही रहेंगे जो पहले चुनाव में थे। इसी तरह बीडीसी के लिए वार्ड नंबर 50 दरौटा लालपुर व 51 केवई में पुन: मतदान होगा। प्रत्याशी वहीं रहेंगे। जबकि बीडीसी वार्ड 25 सिजौली व कूरा-दो में नये सिरे से चुनाव होगा। यहां क्रमश: आठ व पांच प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed