{"_id":"60ad45448ebc3e29b873a39b","slug":"fatehpur-news-panchayat-chunav-fatehpur-news-knp630408979","type":"story","status":"publish","title_hn":"387 प्रधानों ने वर्चुअल शपथ ली, बचे हुए छह प्रधान आज लेंगे शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
387 प्रधानों ने वर्चुअल शपथ ली, बचे हुए छह प्रधान आज लेंगे शपथ
विज्ञापन
फतेहपुर। पंचायत चुनाव के बाद मंगलवार सुबह 11 बजे नवनिर्वाचित प्रधानों व ग्राम पंचायत सदस्यों को वर्चुअल शपथ दिलाई गई। 387 नवनिर्वाचित प्रधानों ने शपथ ली और 54 प्रधान बुधवार को शपथ लेंगे। 393 ग्राम पंचायतों के ग्राम पंचायत सदस्य का कोरम पूरा न होने की वजह से नवनिर्वाचित प्रधान शपथ नहीं ले सके हैं।
देवमई ब्लाक क्षेत्र के 32 नवनिर्वाचित प्रधानों में से 21 ने वर्चुअल शपथ ली। 11 प्रधानों को बुधवार को शपथ दिलाई जाएगी। वहीं, 28 ग्राम पंचायतों में सदस्यों का कोरम पूरा न होने की वजह से प्रधान शपथ नहीं ले सके हैं। बहुआ ब्लाक की 59 ग्राम पंचायतों में 35 नवनिर्वाचित प्रधान व उनके सदस्यों ने वर्चुअल शपथ ली। यहां की 24 ग्राम पंचायतों में सदस्यों का कोरम पूरा नहीं रहा।
नवनिर्वाचित प्रधान व सदस्यों ने प्राथमिक विद्यालय व मिनी सचिवालयों में वर्चुअल शपथ ली। ऐरायां ब्लाक के 32 नवनिर्वाचित प्रधानों और 393 सदस्यों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मंगलवार को शपथ दिलाई गई। एसडीएम प्रहलाद सिंह ने प्रधानों को और ग्राम पंचायत सदस्यों को एडीओ संजय कुमार श्रीवास्तव ने शपथ दिलाई। खजुहा ब्लाक के 41 नवनिर्वाचित प्रधानों ने वर्चुअल शपथ ली। 33 प्रधान शपथ नहीं ले सके।
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालयों व मिनी सचिवालयों में पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। अमौली ब्लाक क्षेत्र की 66 ग्राम पंचायत में सिर्फ 18 प्रधानों को वर्चुअल शपथ दिलाई गई। सदस्यों का दो तिहाई कोरम पूरा न होने के कारण 48 प्रधान शपथ से वंचित रह गए। अब इन ग्राम पंचायतों में सदस्यों का चुनाव होने के बाद पंचायत का गठन होगा। हसवा ब्लाक के 58 में से 33 ग्राम प्रधानों ने शपथ ग्रहण की।
25 ग्राम पंचायतों में सदस्य दो तिहाई से कम पाए गए। एडीओ सत्यप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि सदस्यों का चुनाव होने के बाद इन 25 प्रधानों को शपथ दिलाई जाएगी। भिटौरा ब्लाक के 24 नवनिर्वाचित प्रधानों ने शपथ ली और गांव का विकास कराने का वादा किया। तहसीलदार विदुषी सिंह ने प्रधानों को वर्चुअल शपथ दिलाई। 11 प्रधान बुधवार को शपथ लेंगे।