फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fatehpur news,panchayat chunav

आज वर्चुअल शपथ लेंगे ग्राम प्रधान ...

Tue, 25 May 2021 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
fatehpur news,panchayat chunav
फतेहपुर। ग्राम प्रधानों और सदस्यों का शपथ ग्रहण आज होगा। कोरोना संक्रमण के कारण यह इस बार ब्लाकों में हमेशा की तरह शपथ ग्रहण समारोह नहीं होंगे, बल्कि इस बार का शपथ ग्रहण वर्चुअल होगा। जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे, सीडीओ सत्य प्रकाश और डीपीआरओ अजय आनंद सरोज ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों और पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाएंगी।
विज्ञापन

जनपद की कुल 834 ग्राम पंचायतों में से 450 ग्राम पंचायतों में ही ग्राम प्रधान शपथ ले पाएंगे। शेष 384 ग्राम पंचायतों में दो तिहाई सदस्यों का कोरम पूरा न होने से वहां के ग्राम प्रधान शपथ नहीं ले पाएंगे। इन ग्राम पंचायतों में पूर्व की तरह प्रशासक ही काम करते रहेंगे। शपथ न होने वाली 384 ग्राम पंचायतों में दो तिहाई ग्रामसभा सदस्यों का चयन न होने की सूचना निर्वाचन आयोग और शासन को भेज दी गई है। यहां पंचायत सदस्यों के दोबारा चुनाव होने के बाद ही यहां के प्रधान शपथ ले पाएंगे।
विज्ञापन

डीपीआरओ ने बताया कि शपथ ग्रहण के बाद 27 मई दिन गुरुवार को ग्राम सभा की पहली बैठक आयोजित होगी। जिनमें विकास के मुद्दे तय होंगे। शासन के निर्देश पर ग्राम सभाओं की पहली बैठक पुलिस की निगरानी में होगी। किसी भी बैठक में कोविड-19 की गाइडलाइन का उल्लंघन होने पर बैठक नहीं होने दी जाएगी और पुलिस कार्रवाई करेगी। जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे ने बताया कि शपथ ग्रहण आज और कल यानी कि 25 और 26 मई को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed