फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fatehpur news,panchayat chunav

आरक्षण की सूची देखने को ब्लाको में पहुंचे ग्रामीण

Thu, 04 Mar 2021 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
fatehpur news,panchayat chunav
फतेहपुर। एक दिन पूर्व जारी हुए पंचायत चुनाव के आरक्षण की सूचियां देखने को ब्लाक कार्यालयों में दिनभर ग्रामीणों का आना-जाना लगा रहा। ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत की सीटों के आरक्षण जारी होने के बाद इसकी प्रति ब्लाक मुख्यालयों में चस्पा किए जाने के निर्देश दिए थे। सूचियां चस्पा हुईं तो गांव की राजनीति में रुचि रखने वाले लोग दिनभर ब्लाक परिसर और उसके आसपास चुनावी चर्चा करते नजर आए।
विज्ञापन

आरक्षण जारी होने के बाद जिन लोगों के मनमाफिक सीटें नहीं हुई हैं, वह अब आरक्षण पर अपनी आपत्तियां दर्ज कराना चाहते हैं। आरक्षण ने एक दो नहीं सैकड़ों सियासतदारों के अरमानों पर पानी फेर दिया है। जिन सीटों पर दशकों से बिरादरी विशेष का दबदबा रहा है, इस बार वहां दूसरे वर्ग की सीट हो जाने से आरक्षण लोगों के गले नहीं उतर रहा है।
विज्ञापन

लिहाजा अब आरक्षण में संशोधन की आखिरी उम्मीद लेकर दावों और आपत्तियों को प्रभावी तरीके से दर्ज कराने का होमवर्क शुरू हो गया है। कई नेता प्रभावी आपत्ति दर्ज कराने के लिए पंचायतराज अधिनियम और आरक्षण के जानकार वरिष्ठ अधिवक्ताओं से संपर्क साधने में लगे हैं तो कई नेता जनपद के दिग्गज नेताओं की शरण में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरक्षण से असंतुष्ट लोगों को दावे और आपत्तियां दर्ज कराने के लिए आठ मार्च दिन सोमवार तक का समय निर्धारित किया गया है। इसके बाद जिलाधिकारी अपूर्वा दुुबे की अध्यक्षता और सीडीओ एवं डीपीआरओ की सदस्यता वाली कमेटी दावे एवं आपत्तियों की सुनवाई और उनका निस्तारण करेगी। इसके बाद 14 मार्च को जो आरक्षण लिस्ट बनकर तैयार होगी, वह अंतिम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed