फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fatehpur news,oxygen plant

जिला अस्पताल में अक्सीजन की कमी से नहीं होगी मरीजों की मौत

Tue, 25 May 2021 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
fatehpur news,oxygen plant
फतेहपुर। जिला अस्पताल में अब ऑक्सीजन की कमी से किसी मरीज की मौत नहीं होगी। पहली जून से अस्पताल में 24 घंटे आक्सीजन आपूर्ति की व्यवस्था होगी। इमरजेंसी वार्ड के बगल में प्लांट की फिटिंग करने में दिल्ली से आए इंजीनियर जुटे हैं।
विज्ञापन

अप्रैल महीने में जिला अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी को लेकर रोगी और तीमारदारों के बीच मारामारी के साथ कई मौतें भी हुई थीं। यही स्थिति पूरे देश में थी। मामले को संज्ञान लेते हुए केंद्र सरकार ने जिला अस्पताल के लिए ऑक्सीजन प्लांट की आपूर्ति की है।
विज्ञापन

इसकी क्षमता 200 एलपीएम होगी। इससे 45 जंबो ऑक्सीजन सिलिंडर भरे जा सकते हैं, लेकिन प्लांट में आक्सीजन रिफलिंग की कोई व्यवस्था नहीं होगी। इससे पाइप लाइन के रास्ते वार्ड में भर्ती रोगियों को सीधे आक्सीजन की आपूर्ति के इंतजाम होंगे। प्लांट को पाइप लाइन से जोड़ने का काम चल रहा है। वार्ड में हर बेड पाइप लाइन से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लांट की फिटिंग में लगे इंजीनियर विश्वजीत ने बताया कि प्लांट की लागत के विषय में उन्हें जानकारी नहीं है। वह कंपनी की तरफ से फिटिंग करने के लिए भेजे गए हैं। प्लांट में खराबी आने पर दो साल की गारंटी कंपनी की होगी। प्लांट की क्षमता 40 बेड पर 24 घंटे ऑक्सीजन की आपूर्ति की होगी। बिजली कटौती के समय प्लांट चलाने में जनरेटर का भी उपयोग होगा। अभी कंपनी की तरफ से जनरेटर की व्यवस्था नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed