{"_id":"608856668ebc3e8d16550c3d","slug":"fatehpur-news-oxygen-cylinder-fatehpur-news-knp6257003104","type":"story","status":"publish","title_hn":"शकील ट्रेडर्स से 90 आक्सीजन सिलिंडर बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शकील ट्रेडर्स से 90 आक्सीजन सिलिंडर बरामद
विज्ञापन
फतेहपुर। बाकरगंज के शकील ट्रेडर्स में एसडीम सदर प्रमोद झा ने सीओ जाफरगंज दिनेशचंद्र मिश्र के साथ छापा मारकर यहां से 90 ऑक्सीजन सिलिंडर बरामद किए हैं। दुकानदार को नोटिस देकर चेतावनी दी गई है।
अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी से लोगों की मौत हो रही है, वहीं, कालाबाजारी करने वाले ऑक्सीजन सिलिंडरों की जमाखोरी कर उन्हें ज्यादा दामों पर बेच रहे हैं।
डीएम अपूर्वा दुबे के निर्देश एसडीएम प्रमोद झा व जाफरगंज सीओ दिनेश चंद्र मिश्रा ने बाकरगंज के शकील ट्रेडर्स पर छापा मारा। डीएम को ऑक्सीजन की कालाबाजारी की शिकायत मिली थी।
विज्ञापन
दुकान से तीन ऑक्सीजन के सिलिंडर, अलीगंज स्थित गोदाम से 87 ऑक्सीजन सिलिंडर बरामद हुए। एसडीएम ने बताया कि शिकायतकर्ता ने ऑक्सीजन सिलिंडर की जमाखोरी करने की डीएम से शिकायत की थी। उसी आधार पर बाकरगंज दुकान, फिर मकान और बाद में अलीगंज में बनाए गोदाम में छापेमारी की गई। 90 ऑक्सीजन सिलिंडर बरामद किए गए हैं। सिलिंडर जब्त कर लिए गए हैं।
दुकानदार सलमान को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा गया है। जवाब संतोषजनक न मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर कोतवाल सतेंद्र सिंह, बाकरगंज चौकी प्रभारी, ट्रैफिक प्रभारी विनय कृष्ण मौजूद रहे।