{"_id":"61536dff8ebc3e6264670303","slug":"fatehpur-news-mrf-center-fatehpur-news-knp655081735","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमआरएफ सेंटर बनकर तैयार, अक्तूबर में उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमआरएफ सेंटर बनकर तैयार, अक्तूबर में उद्घाटन
विज्ञापन
बिंदकी। नगर पालिका का एमआरएफ सेंटर बन कर तैयार हो गया है। इसका अक्तूबर में उद्घाटन होगा। एमआरएफ सेंटर में प्रतिदिन 8.3 मीट्रिक टन कूड़े का निस्तारण होगा। नगर क्षेत्र में कूड़ा निस्तारण की समस्या अब नहीं रहेगी।
मुगल रोड स्थित ईदगाह मैदान के पीछे नगर पालिका ने 33 लाख की लागत से एमआरएफ सेंटर का निर्माण कराया है। इसका निर्माण सितंबर महीने में 33 मीटर लंबे और 19 मीटर चौड़े क्षेत्र में शुरू हुआ था। सूखे और गीले कूड़े के निस्तारण के लिए इसमें अलग-अलग प्रबंध किए गए हैं।
यहां पर तीन स्टोर रूम, रेस्ट रूम और दफ्तर बनाया गया है। सूखे और गीले कूड़े के लिए अलग-अलग मशीनें होंगी। कंपोस्ट मशीन से गीले कूड़े से खाद बनेगी। खाद की बेचकर नगर पालिका आय में बढ़ोतरी भी करेगी। मशीनें चलाने व अन्य कार्यों के लिए पालिका 10 कर्मचारी लगाएगी। ईओ नगरपालिका निरुपमा प्रताप ने बताया कि एमआरएफ सेंटर में कुछ मशीनें लगा दी गई हैं। जल्द ही अन्य मशीनें भी लगाकर अगले महीने से प्लांट चालू कर दिया जाएगा।