फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fatehpur news,gehu khareed

खरीद केंद्र में बिचौलिया मिले तो नपेंगे केंद्र प्रभारी के साथ जिला प्रभारी

Fri, 14 May 2021 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
fatehpur news,gehu khareed
फतेहपुर। सरकारी खरीद केंद्रों में बिचौलियों के हावी होने शिकायत पर डीएम अपूर्वा दुबे ने खरीद करने वाली संस्थाओं के जिला प्रभारियों को फटकार लगाई है। टोकन के आधार पर किसानों के गेहूं की खरीद करने के निर्देश दिए हैं। क्रय केंद्र में किसी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर केंद्र प्रभारी के साथ जिला प्रभारी पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

गांधी सभागार में डीएम अपूर्वा दुबे ने अधिकारियों के साथ बैठक की। डिप्टी आरएमओ रमेश श्रीवास्तव को निर्देश दिया कि जो खरीद अब तक हुई है, उसको एफसीआई गोदाम भेजा जाए। जिन किसानों का गेहूं खरीदा गया है, उनको समय पर भुगतान किया जाए। टोकन प्रणाली के आधार पर किसानों के गेहूं की तौल कराई जाए।
विज्ञापन

गेहूं बेचने वाला किसान परेशान न हो। उन्होंने कहा कि मंडियों में जो किसान गेहूं बेचने जाते हैं, उनका ब्यौरा रजिस्टर में दर्ज किया जाए। गेहूं खरीद के दौरान कोविड-19 के प्रोटोकाल का पालन कराया जाए। क्रय केंद्रों को बिचौलियों से मुक्त किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी क्रय केंद्र में बिचौलियों के हावी होने की शिकायत मिलती है, तो केंद्र प्रभारी के साथ जिला प्रभारी पर भी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर एडीएम लालता प्रसाद शाक्य, एआर कोऑपरेटिव आरएन सिंह, जिला प्रबंधक पीसीएफ रोहित गुप्त, जिला प्रबंधक यूएसएस ओमप्रकाश कुशवाहा व मंडी सचिव फतेहपुर अनिल यादव, बिंदकी मंडी सचिव उमेश अवस्थी आदि मौजूद रहे।

डिप्टी आरएमओ रमेश श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में पांच एजेंसियां गेहूं खरीद कर रही हैं। इनमें खाद्य विभाग (विपणन शाखा) के 21, पीसीएफ के 29, यूपीएसएस के छह, भारतीय खाद्य निगम एक एवं मंडी समिति के दो-दो केंद्र बनाए गए हैं। अब तक कुल 17077 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी। 11733.300 (68.70 प्रतिशत) गेंहू एफसीआई भेजा जा चुका है और 24 करोड़ रुपये किसानों को भुगतान किया जा चुका है। गेहूं की खरीद 15 जून 2021 तक कि जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed