{"_id":"6240b9293597354c55274c4b","slug":"fatehpur-news-fatehpur-news-knp6878635189","type":"story","status":"publish","title_hn":"होलिकोत्सव में भाजपा विधायकों का हुआ सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होलिकोत्सव में भाजपा विधायकों का हुआ सम्मान
विज्ञापन
मकरंद पुर के होलिकोत्सव में उपस्थित विधायक विकास गुप्ता,विधायक कृष्णा पासवान,विधायक राजेंद्र प?
- फोटो : FATEHPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमौली। ब्लॉक क्षेत्र के विशंभर नाथ इंटर कालेज मकरंदपुर में होलिकोत्सव आयोजित कर नवनिर्वाचित विधायकों को सम्मानित किया गया। क्षेत्र के लोगों ने कार्यक्रम में एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाया। साथ ही ठंढाई और गुझिया का लुत्फ उठाया।
कार्यक्रम में जहानाबाद क्षेत्र के विधायक राजेंद्र पटेल, अयाह शाह क्षेत्र के विधायक विकास गुप्ता, खागा विधायक कृष्णा पासवान को बुके और अंग वस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर राजेंद्र पटेल ने कहा कि आपसी भेदभाव भूलकर गुझियों की मिठास से जीवन को सद्भावना पूर्ण जीने की प्रेरणा देने वाला त्योहार होली है। विधायक विकास गुप्ता ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बुजुर्गों का आशीर्वाद व मार्ग दर्शन प्राप्त होता है। इससे हमारी संस्कृति जीवंत रहती है। कार्यक्रम को विधायक कृष्णा पासवान ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में एसडीएम बिंदकी अवधेश निगम ने बच्चा बनकर अफसर खेले होली सा.. रा.. रा.. गीत गाकर खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम में प्रबंध समिति के अध्यक्ष विमलेश त्रिवेदी ने सभी का आभार जताया।
इस मौके पर सुरेंद्र सिंह गौतम, राजेश शुक्ला पत्रकार, विजया तिवारी, सुनिधि तिवारी, अंजू त्रिपाठी, पंकज त्रिपाठी, राजे तिवारी, मनोज निषाद, साहब सिंह गौतम, रज्जन लाल त्रिवेदी, श्यामलाल निषाद समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
बिंदकी प्रतिनिधि के अनुसार विप्र जनसेवा समिति के होली मिलन समारोह में कलाकारों ने होली खेले रघुवीरा अवध आदि गीत गाकर तालियां बटोरी। इसके बाद फूलों की होली खेली गई। इस मौके पर अनुराग अवस्थी, आलोक द्विवेदी, मनोज शुक्ला, मुदित मिश्रा, आशीष तिवारी, सचिन तिवारी, रवींद्र शुक्ला, वीरेंद्र दुबे समेत तमाम लोग मौजूद रहे।