फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fatehpur news

जन्माष्टमी पर्व पर प्रसाद के साथ बांटे गए पौधे

Wed, 01 Sep 2021 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
fatehpur news
फतेहपुर। मोटेश्वर महादेव मंदिर परिसर स्थित रामकृष्ण साईं मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर प्रसाद के साथ श्रद्धालुओं को पौधे बांटे गए। कायस्थ मंच ट्रस्ट की ओर से इस नई परंपरा की शुरुआत की गई।
विज्ञापन

सोमवार रात मोटे महादेव मंदिर परिसर स्थित रामकृष्ण साईं मंदिर में भजन संध्या का आयोजन किया गया। मध्यरात तक भजनों से परिसर गूंजता रहा। रात 12 बजते ही भगवान श्रीकृष्ण का जन्मदिन मनाया गया। कार्यक्रम संयोजक कायस्थ मंच ट्रस्ट के प्रदेश महामंत्री यूथ आइकॉन डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने भक्तों को प्रसाद के साथ एक-एक पौधा और जल संरक्षण के लिए निवेदन का संकल्पपत्र प्रदान किया।
विज्ञापन

इसके साथ ही भक्तों को कृष्णचंद्र श्रीवास्तव ने श्रीमद्भगवत गीता भेंट की। इस मौके पर भजन गायकों को पद्मिनी श्रीवास्तव ने अंगवस्त्र भेंट किए। मोटेश्वर महादेव विकास समिति के अध्यक्ष आचार्य विमलकांत त्रिपाठी, डॉ. श्याम बिहारी, विपिन बिहारी शरण, लक्ष्मण बाबा, अभिनव श्रीवास्तव, वर्षा श्रीवास्तव, विभाग प्रचारक सर्वेश, नगर प्रचारक अरुण, समाजसेवी अशोक तपस्वी, नारी स्मिता फाउंडेशन की स्मिता सिंह, कायस्थ मंच ट्रस्ट के प्रांतीय अध्यक्ष विनोद कुमार श्रीवास्तव, धनंजय द्विवेदी, प्रसून तिवारी, विवेक मिश्र, श्रेय शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed