फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fatehpur news

गंगा का 17 सेमी और बढ़ा पानी, अब खतरे के निशान से 69 सेमी दूर

Fri, 30 Jul 2021 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
fatehpur news
फतेहपुर। पहाड़ों के अलावा मैदानी क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से गंगा के जलस्तर में उफान जारी है। 24 घंटे में 17 सेमी पानी और बढ़ गया है। अब खतरे का निशान 69 सेमी दूर है। अफसर और कर्मचारियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। बाढ़ से प्रभावित होने वाले क्षेत्र का अफसर भ्रमण कर रहे हैं और वहां के लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है।
विज्ञापन

बाढ़ नियंत्रण रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को 100.00 मीटर पर पहुंच गया गंगा का जलस्तर गुरुवार को 17 सेमी बढ़कर 100.170 मीटर पर पहुंच गया। अब खतरे के निशान 100.860 मीटर से गंगा सिर्फ 69 सेमी बचा दूर हैं। हालांकि पिछले 24 घंटे में जलस्तर बढ़ने की रफ्तार धीमी हुई है, लेकिन बाढ़ को लेकर अधिकारी हाई अलर्ट पर हैं।
विज्ञापन

वह बाढ़ चौकियों में तैनात कर्मचारियों और नाविकों के संपर्क में हैं। कर्मचारियों और नाविकों को हिदायत दी गई है कि वह लोग एक-दूसरे के संपर्क में रहें।
वहीं, यमुना नदी का जलस्तर 24 घंटे में मामूली बढ़ा है। बुधवार को यमुना नदी का जलस्तर 86.82 मीटर था। गुरुवार को 13 सेमी बढ़ कर यह 86.95 मीटर पर पहुंच गया है। यहां पर खतरे का निशान 100 मीटर पर है। जलस्तर अभी 13 मीटर दूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम लालता प्रसाद शाक्य ने बताया कि गंगा में पानी बढ़ने से पांडु नदी का भी जलस्तर बढ़ रहा है। अगर पांडु नदी का जलस्तर और बढ़ता है, तो तटवर्ती गांव तक पानी पहुंचने का अंदेशा है। गंगा के बढ़ते जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है। अभी कहीं से किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है। बाढ़ नियंत्रण में लगाए गए कर्मचारियों और नाविकों को अलर्ट पर रखा गया है।
गंगा में पानी बढ़ने से पांडु नदी में उफान
खतरे के निशान की ओर बढ़ रहीं गंगा नदी की सहयोगी नदी पांडु में भी उफान है। पांडु नदी के तटवर्ती क्षेत्र में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। लगातार हो रही बारिश से पांडु नदी का जलस्तर और बढ़ता है तो तटवर्ती गांव में खतरा बढ़ जाएगा।

बाढ़ को लेकर गुरुवार को बिंदकी तहसीलदार चंद्रशेखर यादव ने क्षेत्र के आशापुर के मजरे जाड़े के पुरवा का निरीक्षण किया। तटवर्ती क्षेत्र में जाकर पांडु नदी के जलस्तर को देखा। कहा कि बेरीनारी, रामघाट, जाड़े का पुरवा, औसेरीखेड़ा, बेनीखेड़ा, बिंदकी फार्म, दरियापुर बांगर, दरियापुर कटरी, मदारपुर, नयाखेड़ा, बड़ा खेड़ा, मल्लू खेड़ा, सधनहा, कालीकुंडी, बंबोरीखेड़ा, पचघरा गांव बाढ़ से प्रभावित होते हैं। यहां पर निगरानी रखी जाए। साथ में लेखपाल शुभम और अभिषेक को निगरानी के लिए लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed