फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fatehpur news

पति से झगड़ने के बाद महिला ने लगाई फांसी

Thu, 22 Jul 2021 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
fatehpur news
किशनपुर। आठ महीने पहले शादी करके ससुराल आई विवाहिता ने झगड़े के बाद फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसका शव परिजनों को कमरे के अंदर छत से लटकता मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक ससुरालियों ने शव को नीचे उतार दिया था। लड़की के पिता ने ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

असोथर थाना क्षेत्र के बड़ी बगहा सरकंडी निवासी रामप्रकाश ने बेटी सद्भावना (24) की शादी आठ महीने पहले किशनपुर थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव निवासी ओमप्रकाश के साथ की थी। शादी के बाद से पति व पत्नी के बीच कहासुनी हो रही थी। मंगलवार की शाम ओमप्रकाश व सद्भावना के बीच कहासुनी हुई और इसके बाद पति बाहर चला गया। सास व ससुर भी दूसरे कार्यों में लगे हुए थे। कुछ देर बाद पता चला कि सद्भावना ने अपने कमरे में जाकर साड़ी से फांसी लगाकर जान दे दी है। खबर मिलते ही लोग जमा हो गए और परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

सूचना पर पिता रामप्रकाश व अन्य लोग आ गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रामआसरे ने थाने में तहरीर देकर बताया कि ससुरालीजन उसकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। इस कारण उसने यह कदम उठाया है। पुलिस ने पति ओमप्रकाश, ससुर रामलाल, सास रनिया, ननद सुषमा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed