फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fatehpur news

भुगतान कराकर कार्यदायी संस्था ने नहीं कराया पूरा निर्माण

Wed, 23 Jun 2021 12:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
fatehpur news
फतेहपुर। जिले में पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल स्कूलों के निर्माण में जमकर गड़बड़ी हुई है। छह में से तीन स्कूल अधबने होने के बावजूद माध्यमिक शिक्षा विभाग को हैंडओवर कर दिए गए। इन तीन स्कूलों में दो का शतप्रतिशत भुगतान भी कार्यदायी संस्था को कर दिया गया। जबकि तीसरे अधबने स्कूल का कुछ भुगतान अभी रुका हुआ है। इन स्कूलों में कक्षाएं भी संचालित होने लगी हैं।
विज्ञापन

जिले में 2010-11 में छह पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल स्कूलों का निर्माण हुआ था। प्रत्येक विद्यालय की लागत तीन करोड़ दो लाख थी। इनमें दनियालपुर, बहुआ, अलादातपुर का कार्यदायी संस्था पैक्सफेड़ ने निर्माण पूर्ण कराकर माध्यमिक शिक्षा विभाग को हैंडओवर कर दिया, लेकिन शेष तीन अंबिलिहापाल, लतीफपुर और ऐलई का 10 साल बाद भी निर्माण पूरा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था के अधिशासी अभियंता अरविंद सिंह ने बताया कि अभी कुछ ही दिन पहले उनकी नियुक्ति हुई है। ऐसा कोई मामला उनकी जानकारी में नहीं है। मंगलवार को उनके यहां शादी का कार्यक्रम है। लौटने के बाद मामले की जानकारी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

16 में बने सिर्फ आठ कक्ष
पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय माडल स्कूल अंबिलिहापाल का निर्माण सिर्फ 65 फीसदी हुआ है। 32 कक्षों वाले इस भवन में नीचे के 16 कमरे बने हैं लेकिन ऊपर अभी तक सिर्फ आठ कक्ष ही बने हैं। शौचालय, सीढ़ियों के साथ फिनिसिंग का काम अधूरा है। विभाग अब तक दो करोड़ 70 लाख भुगतान कर चुका है। निर्माण पूर्ण न होने के कारण 32 लाख का भुगतान रोका गया है।
भवन का ढांचा खड़ा, फिनिशिंग नहीं
पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल स्कूल लतीफपुर का 80 प्रतिशत निर्माण हुआ है। 31 मार्च 2016 को अंतिम किस्त का भुगतान कराने के बाद विभाग ने संस्था की ओर मुड़कर नहीं देखा। पूरे भवन की अभी तक फिनिशिंग नहीं हुई है। बिजली कनेक्शन नहीं है। शौच के लिए छात्र-छात्राओं को बाहर जाना पड़ता है।

वायरिंग के साथ नहीं लगे पंखे
पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल स्कूल ऐलई में भी शत प्रतिशत निर्माण कार्य नहीं हुआ है। 95 फीसदी काम कराने के बाद कार्यदायी संस्था ने पल्लू झाड़ लिया है। ऊपरी मंजिल के 16 कक्षों में वायरिंग नहीं है। इसके अलावा पंखे आदि नहीं लगाए गए हैं। सभी शौचालय खराब हैं। पीने के पानी के लिए सबमर्सिबल पंप के लिए बोरिंग नहीं कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed