{"_id":"60be6ae28ebc3e59603fd2b3","slug":"fatehpur-news-fatehpur-news-knp632809365","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ताल: पेंशन योजनाओं के एक हजार से अधिक आवेदन डंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पड़ताल: पेंशन योजनाओं के एक हजार से अधिक आवेदन डंप
विज्ञापन
फतेहपुर। कोरोना काल में विधवा और वृद्धावस्था पेंशन योजनाओं पर भी संक्रमण लग गया। बड़े पैमाने पर लोगों ने पेंशन योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन किया लेकिन अभी तक सत्यापन न हो पाने से उनके आवेदन लटके हुए हैं।
विधवा और वृद्धावस्था पेंशन के लिए एक हजार से अधिक आवेदन फार्म विकास खंडों में पंचायत सचिवों और शहरी स्तर पर लेखपालों के पास डंप पड़े हैं। पंचायत सचिवों और लेखपालों का कहना है कि कोरोना संक्रमण और पंचायत चुनाव के चलते वह सभी दूसरेे कामों को नहीं देख सके।
उधर, कोरोना संक्रमण और चुनाव के कारण करीब तीन महीने का वक्त बीत गया है और पेंशन योजनाओं के आवेदक तहसीलों और ब्लाकों से लेकर जिला मुख्यालय तक के चक्कर काट रहे हैं। आवेदकों का कहना है कि यदि समय से सत्यापन रिपोर्ट लग गई होती तो अब तक पेंशन की प्रथम किश्त खातों में आ चुकी होती। मगर सत्यापन न होने से आवेदन फार्म आगे ही नहीं बढ़ पाए।