{"_id":"60be6ae68ebc3ee47f74519b","slug":"fatehpur-news-fatehpur-news-knp6328090128","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने क्रय केंद्र में काटा हंगामा, शुरू कराई तौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने क्रय केंद्र में काटा हंगामा, शुरू कराई तौल
विज्ञापन
हथगाम। कस्बा के हाटशाखा खरीद केंद्र में किसानों के गेहूं की तौल न कराए जाने पर कांग्रेसियों ने हंगामा काटा और क्रय केंद्र पर ही धरना देकर बैठ गए। सूचना पर पहुंचे डिप्टी आरएमओ रमेश श्रीवास्तव ने सभी के गेहूं की तौल कराने का आश्वासन दिया। तब धरना समाप्त हुआ।
जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष शिवाकांत तिवारी किसानों की शिकायत पर क्रय केंद्र पहुंचे। वहां किसानों ने कहा कि कई दिनों से ट्रैक्टर-ट्राली में गेहूं लदा है। तौल नहीं कराई जा रही है। इस पर कांग्रेसी किसानों के साथ धरने पर बैठ गए। कहा कि जब तक तौल शुरू नहीं होती है, धरना जारी रहेगा। सड़क जाम करने की चेतावनी पर हरकत में आए प्रशासनिक अधिकारियों ने आनन-फानन किसानों का ज्ञापन लेकर तौल शुरू कराई।
किसानों कहना था कि तीन दिन से क्रय केंद्र में ताला पड़ा है। किसानों का गेहूं नहीं तौला जा रहा है। उठान न होने का हवाला देकर केंद्र के अधिकारी, कर्मचारी अपना पल्ला झाड़ रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक आदित्य सिंह को धरना-प्रदर्शन की सूचना मिली तो उन्होंने पुलिस फोर्स मौके पर भेजा।
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को किसानों की समस्या से अवगत कराया। डीएम के निर्देश पर डिप्टी आरएमओ रमेश कुमार एवं क्षेत्रीय विपणन अधिकारी भीम यादव मौके पर पहुंचे। किसानों का ज्ञापन लेकर दोनों अधिकारियों ने तत्काल तौल शुरू कराई।