{"_id":"60a40a0a8ebc3e8dac37d8f7","slug":"fatehpur-news-fatehpur-news-knp629151780","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 हजार से अधिक वृद्घाओं को नहीं मिली पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 हजार से अधिक वृद्घाओं को नहीं मिली पेंशन
विज्ञापन
फतेहपुर। कोरोना काल में वृद्घजनों की पेंशन पर भी ग्रहण लग गया है। जनपद में बड़े पैमाने पर वृद्घजनों को पेंशन नहीं मिली है। मार्च महीने किस्त देने के लिए जो सूची जारी हुई है उसमें 12 हजार से ज्यादा वृद्धजनों के नाम गायब हैं।
समाज कल्याण विभाग के आंकड़ों में 61346 वृद्घजन पेंशन योजना का लाभ ले रहे हैं। इन सभी के बैंक खातों में हर तिमाही 500 रुपए मासिक के हिसाब से 15-15 सौ रुपये पहुंचते हैं। लेकिन इस बार मार्च माह की किस्त देने के लिए जो सूची आई तो उसमें 12272 लाभार्थियों के नाम गायब थे। जिलेभर में सिर्फ 49074 को ही पेंशन मिली।
जिला समाज कल्याण अधिकारी केएस मिश्र ने बताया कि बजट के अभाव में पेंशन नहीं आई है। जैसे ही बजट आएगा, एरियर के रूप में रुकी हुई पेंशन का भुगतान लाभार्थियों के खातों में हो जाएगा। एकबार पेंशन शुरू हो जाने के बाद उसे अवश्य मिलेगी।