फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fatehpur news

बोर्ड परीक्षा की तैयारी पूरी, 113 केंद्रों में छात्राओं को स्वकेंद्र की सुविधा

Fri, 09 Apr 2021 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
fatehpur news
फतेहपुर। बोर्ड परीक्षा की तैयारियां पूरी हो गईं हैं। 66 हजार 882 परीक्षार्थियों के लिए जिले में 115 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। कक्षनिरीक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जा रहा है। 113 केंद्रों में स्वकेंद्र की व्यवस्था होने के कारण अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक नियुक्त किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर विशेष निगरानी रखने की तैयारी है।
विज्ञापन

आठ मई से शुरू होने जा रहीं यूपी बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल के 37306 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इनमें 17265 छात्राएं और 20041 छात्र शामिल हैं। इसी तरह इंटरमीडिएट के 28576 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। इनमें 13826 छात्राएं और 14750 छात्र शामिल हैं।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कालेज और एएस इंटर कालेज को छोड़कर सभी स्वकेंद्र हैं। इन सभी में राजकीय या एडेड शिक्षकों को अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक नियुक्त किया गया है। बोर्ड परीक्षा में लंबे अरसे बाद बेसिक शिक्षकों को परीक्षा ड्यूटी से बाहर रखने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलेभर के राजकीय, एडेड और वित्तविहीन मिलाकर कुल 403 माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों के बूते बोर्ड परीक्षा संपन्न कराने की तैयारी है। डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि परीक्षा की तैयारी पूरी होने को हैं। कक्षनिरीक्षकों की ड्यूटी गुरुवार की रात तक लगाने का काम पूरा हो जाएगा। शुक्रवार की शाम तक ड्यूटी लगाकर बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। सभी परीक्षा कार्मिक 15 तक अपने-अपने परीक्षा केंद्र में कार्यभार संभाल लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed