{"_id":"606f50358ebc3ee64917defb","slug":"fatehpur-news-fatehpur-news-knp622362514","type":"story","status":"publish","title_hn":"वित्तविहीन 22 इंटर कालेजों में नहीं विषय विशेषज्ञ शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वित्तविहीन 22 इंटर कालेजों में नहीं विषय विशेषज्ञ शिक्षक
विज्ञापन
फतेहपुर। जिले के 22 वित्तविहीन इंटर कालेजों में उसी विषय के शिक्षक नहीं हैं जिसकी इन्हें मान्यता मिली है। बोर्ड परीक्षा के लिए शिक्षकों की ऑनलाइन डाटा फीडिंग में विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की कमी सामने आई है। डीआईओएस महेंद्र प्रताप ने प्रधानाचार्यों से ऑफलाइन डाटा की रिपोर्ट मांगी है।
जिले के 22 वित्तविहीन इंटर कालेजों में मान्यता वाले विषयों के शिक्षक नहीं हैं। फिर भी संबंधित विषयों की कक्षाएं संचालित हो रही हैं। इन विषयों में इंटर मानविकी, इंटर वैज्ञानिक, इंटर कामर्स, इंटर कृषि, इंटर वाणिज्य, इंटर कंप्यूटर विषय शामिल हैं। बोर्ड परीक्षा ड्यूटी करने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग को इन स्कूलों से भेजे गए डाटा से इसका खुलासा हुआ है।
इन स्कूलों में गणेश शंकर गंगा सागर बालिका इंटर कालेज अमौली, संत विनोव भावे इंटर कालेज प्रेमनगर, साधू शरण सिंह इंटर कालेज बरएपुर, स्व. रामआसरे बालिका इंटर कालेज औंग, ठाकुर दीन इंटर कालेज रसूलपुर, शिवप्रताप सिंह इंटर कालेज शाह, शिवभजन सिंह बालिका इंटर कालेज शिवपुरी, श्रीवाल साहू इंटर कालेज अल्लीपुर बहेरा, कमल विद्या मंदिर अल्लीपुर ऐरायां, लोकभारती सरकंडी, मदर जानकी शिवराम इंटर कालेज शंकर नगर, चंद्रदेव मौर्य इंटर कालेज लक्ष्मणपुर, रामप्यारे वंशगोपाल यादव इंटर कालेज चायमालपुर, शिवराम साहू बालिका इंटर कालेज छिवलहा, दीप इंटर कालेज शाहजहांपुर सेलरहा, कोटेश्वर इंटर कालेज रमवां, सरला देवी श्रीराम इंटर कालेज थरियांव, स्व. रामाधीन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ठिठौरा, रामकिशोर सिंह इंटर कालेज बौंडर, दूजीदेवी मेमोरियल इंटर कालेज भिटौरा, कृषक इंटर कालेज बिजौली कौंह, श्याम सुंदर तिवारी इंटर कालेज संवत हैं। डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि ऑनलाइन डाटा में इन स्कूलों में संबंधित विषयों के शिक्षकों का कोई रिकार्ड नहीं मिला है। अगर इन विषयों के शिक्षक नहीं हैं, तो संबंधित विषय पढ़ाता कौन है, इस संबंध में प्रधानाचार्यों से ऑफलाइन शिक्षकों का डाटा मांगा गया है।
विज्ञापन
.....................