फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fatehpur news

एसएनसीयू के बजाय कंगारू मदर केयर वार्ड में भर्ती बच्चा

Fri, 26 Mar 2021 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
fatehpur news
फतेहपुर। जिला महिला अस्पताल में 26 फरवरी से शुरू हुई एसएनसीयू में ताला लटक गया है। चालू होने के 27 दिन बाद ही यूनिट की इस हालत के पीछे स्टाफ की कमी बताई जा रही है। अब सवाल उठ रहे हैं कि जब स्टाफ और पूरे संसाधन नहीं थे तो आनन फानन में इसका उद्घाटन प्रभारी मंत्री राम नरेश अग्निहोत्री से कराया ही क्यों गया।
विज्ञापन

स्पेशल न्यू बॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) और मदर एंड न्यूनेटल यूनिट (एनएनसीयू) की गुरुवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे अमर उजाला की टीम ने जब पड़ताल की तो एसएनसीयू में ताला लटका मिला। एक बच्चा मदर केयर यूनिट में रखा गया था। एसएनसीयू की यह हालत स्टाफ की कमी के कारण बनी हुई है।
विज्ञापन

सीएमओ के अधीन स्टाफ जरूर रखा गया है लेकिन इसकी उपयोगिता इस खास यूनिट में अभी तक देखने को नहीं मिली है। इस यूनिट की स्थापना गंभीर अवस्था में पहुंचने वाले नवजात बच्चों को जीवन देने के लिए की गई। वैसे तो जिला महिला अस्पताल की पहली मंजिल पर अधिकारिक तौर पर एसएनसीयू ने काम करना शुरू कर दिया है लेकिन इसका फायदा जरूरतमंद बच्चों को नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएनसीयू पर 12 वार्मर की सुविधा है, जबकि एमएनसीयू के लिए 12 बेड उपलब्ध हैं। एक वेंटिलेटर की सुविधा दी गई है लेकिन इसे चलाने को टेक्नीशियन की तैनाती नहीं की का सकी है। एक्सपर्ट ना होने की दशा में जीवन देने वाला यह सिस्टम बेमकसद बना हुआ है।

इस यूनिट के संचालन के लिए तीन बाल रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों की आवश्यकता है। दो विशेषज्ञ की तैनाती हो चुकी है। एक चिकित्सक को मार्च महीने में नियुक्त किए जाने की बात कहीं गई थी। अभी तक उनकी तैनाती नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed