{"_id":"5f971c138ebc3e9b8d70812d","slug":"fatehpur-news-fatehpur-news-knp5906759125","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब नाला खोदाई के साथ मलबा उठाने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब नाला खोदाई के साथ मलबा उठाने का काम शुरू
विज्ञापन
आईटीआई रोड नाला निर्माण में निकली मिट्टी हटाती जेसीबी मशीन
- फोटो : FATEHPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। आईटीआई रोड पर नाला खोदाई के साथ मलबा उठाने का काम शुरू हो गया। सोमवार की भोर नाले की खोदाई कराई गई और इसके बाद ठेकेदार ने जेसीबी लगाकर मलबे का उठान कराया। ऐसे में सोमवार को लोगों को अधिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।
अमर उजाला ने 25 अक्तूबर के अंक में बेतरतीब नाले की खोदाई से ध्वस्त हुई यातायात व्यवस्था शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। नगर पालिका ने खबर को संज्ञान लेते हुए ठेकेदार की लगाम कसी, तो खोदाई के साथ मलबा उठाने का काम भी शुरू हो गया। करीब 50 मीटर तक फैला मलबा ट्रैक्टरों में लादकर हटाया गया। इस काम में एक जेसीबी और कई ट्रैक्टर सुबह 11 बजे तक लगे रहे।
अवर अभियंता निर्माण अमित जायसवाल ने बताया कि ठेकेदार की लापरवाही से सड़क पर मलबा डंप था। चेयरमैन प्रतिनिधि के संज्ञान में लेते ही ठेकेदार ने खोदाई से निकलने वाला मलबा उठवा दिया है। आगे के काम में यह समस्या पैदा नहीं होगी।