फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fatehpur news

एक ही रात फौजी व किसान के घर चोरी

Tue, 31 Mar 2020 09:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
fatehpur news
जाफरगंज(फतेहपुर)। धीरपुर गांव में सोमवार की रात चोरों ने फौजी के घर से जेवर और किसान के यहां से बाइक पार कर दी। जाफरगंज पुलिस ने दोनों मामलों की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव के किसान लाल सिंह के परिवार की मंगलवार सुबह नींद खुली, तो दरवाजे के बाहर खड़ी उनकी बाइक गायब मिली। चोरों ने लाल सिंह के घर के पीछे की दीवार में सेंध लगाने की भी कोशिश की। लाल सिंह के पड़ोस में अमर पाल सिंह रहते हैं। अमर पाल का फौजी बेटा योगेंद्र सिंह केरल में तैनात है।
विज्ञापन

पहली मंजिल पर फौजी का कमरा है। परिवार के लोग सुबह छत पर पहुंचे, तो फौजी के कमरे का ताला टूटा हुआ था। अमर पाल सिंह ने बताया कि बहू मायके में हैं। वह लोग नीचे कमरों में सोए थे। चोर शौचालय के सहारे छत पर पहुंचे और योगेंद्र के कमरे का ताला तोड़कर अलमारी व बक्से में रखे बहू के करीब सवा लाख रुपये व कीमती सामान समेट ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस को छानबीन के दौरान लाल सिंह की बाइक के साइड शीशे खेत में पड़े मिले। थानाध्यक्ष आरके सिंह ने बताया कि चोरों के आसपास के होने की संभावना है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed