फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fatehpur news,corona vaccine

आज के बाद रुक सकता है वैक्सीनेशन, 4012 डोज बची

Wed, 07 Apr 2021 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
fatehpur news,corona vaccine
फतेहपुर। जिले में कोरोना वैक्सीन का संकट गहरा गया है। जिलेभर में 5910 लोगों के टीकाकरण के बाद स्वास्थ्य विभाग के पास वैक्सीन की सिर्फ 4012 डोज बची हैं। बुधवार को टीकाकरण अभियान बीच में रुक सकता है। उधर, मंगलवार को जिला जज अशोक कुमार ने महिला अस्पताल में टीकाकरण कराया। इनके साथ अन्य कई न्यायिक अधिकारियों ने भी टीका लगवाया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार की रात लखनऊ से वैक्सीन की 10 हजार डोज मंगाई गई थीं। रात में वितरण कर मंगलवार की सुबह से टीकाकरण शुरू कराया गया। मंगलवार को टीकाकरण का लक्ष्य 8420 निर्धारित था, जिसके सापेक्ष 3136 महिलाएं और 2774 पुरुषों ने टीकाकरण कराया। इस तरह से कुल 5910 लोगों का टीकाकरण हुआ। कोरोना वैक्सीनेशन के नोडल डा. सुरेश ने बताया कि जिले में सिर्फ 4012 डोज वैक्सीन बची है। इससे बुधवार को भी पूरा दिन टीकाकरण नहीं हो पाएगा। शासन को वैक्सीन की आपूर्ति के लिए लिखा गया है।
विज्ञापन

उधर, मंगलवार को जिला अस्पताल में जनपद न्यायाधीश अशोक कुमार सिंह के साथ ही एडीजे प्रथम नवनीत कुमार गिरि, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश परिवार न्यायालय शैलेंद्र कुमार निगम, विशेष न्यायाधीश एससी एसटी एक्ट रविकरन सिंह, अनन्य न्यायाधीश पास्को एक्ट पारुल श्रीवास्तव, अपर जिला जज एवं सत्र न्यायाधीश कमल, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रविकांत, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश लालबाबू, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिरुद्ध द्विवेदी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रशांत शुक्ल ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवाई। जनपद न्यायाधीश ने कहा कि कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए सभी लोग टीकाकरण अवश्य कराएं। न्यायिक अधिकारियों के साथ डीएम अपूर्वा दुबे, सीएमओ डा. गोपाल माहेश्वरी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed