फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fatehpur news,civic amenities

आग लगने से राख हुई तेरह बीघा गेहूं की फसल

Thu, 22 Apr 2021 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
fatehpur news,civic amenities
बिंदकी/बहुआ। आग लगने से बिंदकी और ललौली थानाक्षेत्र में 13 बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। जबकि एक किसान का नलकूप भी आग की चपेट में आ गया। दमकल कर्मियों व ग्रामीणों ने मिलकर आग बुझाई।
विज्ञापन

बिंदकी कोतवाली के फरीदपुर गांव में खेतों में बुधवार की दोपहर अचानक आग लग गई। आग की खबर सुनकर लोग वहां पहुंचे और बुझाने में लग गए। फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। दमकल कर्मी भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के साथ मिलकर आग बुझाई।
विज्ञापन

हालांकि तब तक फरीदपुर गांव निवासी रमाकांत वर्मा की लगभग 10 बीघा फसल जल चुकी थी। फरीदपुर गांव निवासी बल्लू का नलकूप वहीं पर था, आग की चपेट में नलकूप भी आ गया। जिससे किसान को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नलकूप के पास रखे गेहूं के पांच बोझ व माधवपुर गांव के किसान केशरी के 10 बोझ गेहूं के जल गए। सूचना पर राजस्वकर्मी गांव पहुंचे और नुकसान का आंकलन किया। इसी क्रम में गाजीपुर थाना क्षेत्र के रतनतारा गांव में दयाराम पासवान की तीन बीघा गेहूं की फसल आग लगने से जलकर राख हो गई। लपटें देख ग्रामीण पेड़ों की टहनियां लेकर वहां पहुंचे और आग बुझाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed